
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
राजधानी के CM अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। इस बात की जानकारी पार्टी नेता आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। 2017 में कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन अब पार्टी के इस फैसले से एक बात तो साफ़ है की पार्टी का विश्वास कुमार विश्वास पर कम हो गया है।
वहीं इस पद से कुमार विश्वास को हटा कर दीपक बाजपाई को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। इस बात से एक बात तो साफ़ है की आप पार्टी में आपसी मतभेद का दौर चल रहा है।
पार्टी के नेता आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कुमार विश्वास को लेकर पीएसी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। कुमार अपनी निजी व्यस्तताओं की वजह से राजस्थान में उस तरह से सक्रिय नहीं थे और न ही वहां पर पार्टी के लिए ज्यादा समय दे पा रहे थे। पार्टी ने राजस्थान में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
काफी समय से कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी में तनातनी चल रही थी। इतना ही नहीं, राज्यसभा चुनाव के समय भी कुमार विश्वास ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें सच बोलने के लिए दंडित किया गया है। देखते है की आप के इस फैसले को जनता स्वीकार करती है या नहीं।
जिस तरह केजरीवाल ने योगेन्द्र यादव को पार्टी से निष्कासित कर भयंकर गलती की थी, उसी तरह की गलती अब कुमार विश्वास को राजस्थान प्रभारी पद से हटाकर कर रहे हैं। यानि दूसरे अर्थों में पार्टी अपने पतन की ओर निरन्तर अग्रसर है।
Comments