उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर के एम ए कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सहित आठ टीचर्स ने राष्ट्रगान गाने की पाबंदी होने पर इस्तीफा दे दिया। मामले में प्रशासन की ओर से जांच का आदेश देकर चुप्पी साध ली गई है। 12 साल से चल रहे इस स्कूल में कभी राष्ट्रगान नहीं गाया गया। प्रशासन ने जांच कराई तो पता चला कि यह स्कूल बिना मान्यता के ही चल रहा था। स्कूल पर ताला जड़ दिया गया है। राष्ट्रगान गाना संवैधानिक अधिकार शिक्षकों ने बताया कि राष्ट्रगान गाना संविधान की ओर से दिया गया मूल अधिकार है। स्कूल प्रबंधन के ऐतराज पर हम सबने इस्तीफा दे दिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि राष्ट्रगान में भारत भाग्य विधाता के 'भारत' शब्द से उन्हें ऐतराज है। राष्ट्रगान से इस भारत शब्द नहीं हटाया जाएगा तो वह स्कूल में राष्ट्रगान गाने नहीं देंगे। 12 साल से कभी नहीं हुआ राष्ट्रगान... एमए कॉन्वेंट स्कूल की स्थापना के बाद पिछले 12 साल से कभी भी यहां राष्ट्रगान नहीं गाया गया। लंबे समय से इसके खिलाफ स्कूल प्रिंसिपल और उसके साथ की 8 टीचर्स ने जब आवाज उठाई तो मैनेजमेंट ने उन्हें रिजाइन करना पड़ा। स...