पहले से तय थी इमरान खान की जीत, सेना को बूट पॉलिश करने वाला चाहिए था--इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान
पाकिस्तान चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान चुनाव पूर्व से ही उन पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगा रही हैं। अब चुनाव बाद भी वो इमरान खान पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में रेहम खान ने कहा कि ये उनकी जीत नहीं है, यह पटकथा है। उन्होंने इस पटकथा का डायरेक्टर सेना को बताया। वैसे इसमें कोई दो राय भी नहीं कि पाकिस्तान में सरकार में चाहे जो भी पार्टी आए, चलना उसे आर्मी के इशारे पर है। इमरान खान को लेकर रेहम खान ने कहा कि वे युवाओं के लिए एक गलत रोल मॉडल होंगे। अपने घर के अंदर वह उदारवादी की तरह रहते हैं और बाहर ईशनिंदा कानून का उपयोग करते हैं। उनकी प्लेबॉय छवि से उन्हें नुकसान नहीं होता है। हमारे समाज में हमेशा से महिला एक वेश्या है। रेहम पर आरोप लगे कि उन्होंने किताब इमरान की छवि को खराब करने के लिए लिखा। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं बदला लेने वाली नहीं हूं। मैं पुस्तक लिखने का इंतजार कर रही थी क्योंकि मेरी भावनाएं बहुत नई थीं। मुझे उम्मीद है कि कई लोग मेरी कहानी से खुद को जोड़ेंगे। मे...