जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य संतों ने केंद्र सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हिंदू हितों से जुड़े गंगा, गाय और राममंदिर जैसे मुद्दों पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया। निरंजनी अखाड़े में हुई संत समाज की बैठक में एकमत होकर निर्णय लिया कि मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने अगर गाय, गंगा और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो हरिद्वार के संत दिल्ली तक पदयात्रा निकालकर सरकार को जगाने का काम करेंगे। मायापुर में श्री निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य ने कहा कि संत समाज को एकजुट होकर हिंदू समाज के हितों के लिए आगे आना होगा। केंद्र सरकार को गंगा, गाय व मंदिर निर्माण को लेकर मानसून सत्र में ठोस निर्णय लेना चाहिए। केंद्र सरकार ठोस कानून बनाकर हिंदुओं की आस्था का सम्मान करते हुए मंदिर निर्माण की अड़चनों को दूर करे। गो संरक्षण के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे। साथ ही आम नागरिक को भी गो संवर्द्धन व रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना होगा। उन्होंने कहा कि गोमुख से लेकर गंगा सागर तक गंगा में स...