![]() |
| जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य |
मायापुर में श्री निरंजनी अखाड़े में हुई बैठक में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य ने कहा कि संत समाज को एकजुट होकर हिंदू समाज के हितों के लिए आगे आना होगा। केंद्र सरकार को गंगा, गाय व मंदिर निर्माण को लेकर मानसून सत्र में ठोस निर्णय लेना चाहिए। केंद्र सरकार ठोस कानून बनाकर हिंदुओं की आस्था का सम्मान करते हुए मंदिर निर्माण की अड़चनों को दूर करे।गो संरक्षण के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे। साथ ही आम नागरिक को भी गो संवर्द्धन व रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना होगा। उन्होंने कहा कि गोमुख से लेकर गंगा सागर तक गंगा में समाहित हो रहे गंदे नालों की टेपिंग तत्काल की जानी चाहिए। गंगा स्वच्छता के लिए सबका योगदान जरूरी है।
| पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज |
परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के महामंडलेश्वर स्वामी चिदानंद मुनि ने बताया कि ऋषिकेश में गंगा में गिर रहे एक नाले का पांच दिन के अंदर ट्रीटमेंट कर उसके जल को पूरी तरह स्वच्छ कर दिया गया। आज वह सेल्फी प्वाइंट बन गया है। सरकार को इसी तर्ज पर काम करते हुए गंगा में समाहित हो रहे गंदे नालों का ट्रीटमेंट कर गंगा को स्वच्छ बनाने में तेजी दिखानी चाहिए।
इस बैठक में जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य, बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी चिदविलासानंद, महंत बलबीर पुरी, महंत डोगर गिरि, महंत लखन गिरि, स्वामी आलोक गिरि, महंत दुर्गादास, महंत विष्णुदास, महंत रघुवीर दास, स्वामी आशुतोष पुरी आदि उपस्थित रहे।

Comments