सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की सुनवाई करने वाले सीबीआई के स्पेशल जज बीएच लोया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि यह मैटर बेहद सीरियस है। कोर्ट में दो पिटीशन लगाई गईं हैं, जिनमें इस केस की अलग से जांच कराने की मांग की गई है। इनमें से एक पिटीशन महाराष्ट्र के जर्नलिस्ट बीआर लोन ने और दूसरी कांग्रेस लीडर तहसीन पूनावाला ने दायर की है। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को करेगा। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जे चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, मदन लोकुर और कुरियन जोसफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है. हमने चीफ जस्टिस से इस बारे में मुलाकात भी की है. उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस से कई गड़बडि़यों की शिकायत की थी, जिन्हें ठीक किए जाने की जरूरत है. आज सुबह भी हम चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मिले थे. इस तरह पहली बार मीडिया के सामने आए सुप्रीम कोर्ट के जज सुप्रीम कोर्ट के जजों ने पहली बार मीडिया के सामने आते हुए यह बातें कहीं. न्यायाधीशों ने म...