Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ISIS Militants

ऑपरेशन ऑलआउट-2: सेना और सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शहीद औरंगजेब के हत्यारों समेत 10 आतंकी

रमजान खत्म होने और जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद सेना ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ दूसरा ऑपरेशन ऑलआउट शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में सेना ने 2017 में 200 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था। सैन्य सूत्रों ने भास्कर को बताया कि कश्मीर में 300 आतंकी सक्रिय हैं, लेकिन ऐसे 10 आतंकवादी हैं जो सेना की हिट लिस्ट पर हैं। ये सभी आतंकियों का गढ़ बन चुके दक्षिण कश्मीर के रहने वाले हैं। इनमें अमरनाथ यात्रा का मास्टरमाइंड, शहीद औरंगजेब का हत्यारा, शुजात बुखारी का हत्यारा, हुर्रियत नेताओं को गर्दन काटने की धमकी देने वाला आतंकी, हिजबुल मुजाहिदीन का कश्मीर का नया कमांडर और आतंकियों की सर्जरी करने वाला डॉक्टर सैफुल्लाह शामिल है। ये सभी ए++ कैटेगरी के आतंकी हैं। अब कमान केंद्र के पास:  जम्मू-कश्मीर में यूनीफाइड कमांड का प्रमुख मुख्यमंत्री होता है। लेकिन महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद राज्यपाल के जरिए अब कमान केंद्र सरकार के हाथ में है। इसलिए सेना और सुरक्षाबल दक्षिण कश्मीर में बड़े अभियान शुरू कर सकते हैं। मंगलवार को ही त्राल में तीन आतंकियों का मारा जाना इसका संकेत है...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)