पाकिस्तान में विपक्ष के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा। इमरान ने कहा कि नवाज शरीफ को जवाब देने नहीं आता और वह एक दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देंगे। खान ने कहा कि वह नवाज शरीफ को दिखाएंगे कि इस तरह के ‘आक्रमण’ पर किस तरह के जवाब दिया जाता है। इमरान ने आगे कहा, ‘आज मैंने नवाज शरीफ को संदेश दिया है, लेकिन कल मैं मोदी को भी संदेश भेज दूंगा।’ टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किए जाने पर बात करते हुए इमरान खान बोले, ‘मैं नवाज शरीफ को बताउंगा कि मोदी को कैसे जवाब दिया जाता है।’ इसके साथ ही उन्होंने नवाज पर आरोप लगाए कि उनकी सरकार ठीक से शासन नहीं कर पा रही। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे पाकिस्तान को चलाने की जिम्मेदारी आर्मी चीफ राहिल शरीफ को दे दी गई है। इसके अलावा इमरान ने पाकिस्तान में एक मार्च रख ज्यादा से ज्यादा लोगों को उस मार्च में पहुंचने के लिए कहा ताकि भारत को पाकिस्तान के लोगों की एकता दिखाई जा सके। उन्होंने कहा, "एकता दर्शाने के लिए पाकिस्तान के तम...