Skip to main content

Posts

Showing posts with the label black money

स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा काले धन में 7,000 करोड़ की वृद्धि

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   2014 चुनावी जनसभाओं में मनोनीत यानि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आपको सेवक एवं चौकीदार के नाम से सम्बोधित करते थे। कहते थे, विदेशों में जमा काला धन वापस लाऊंगा, लेकिन प्राप्त समाचारों के अनुसार 7000 करोड़ भारतीय धन स्विस बैंकों में जमा हुआ है, जो प्रमाणित कर रहा है कि "चौकीदार" सतर्क नहीं है। काले धन पर गिद्ध की नज़र रखने की बजाए नज़र या तो कमजोर हो गयी है या ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्विस बैंकों में भारतीय धन कम होने की बजाए जमा में वृद्धि हो रही है। आखिर कौन-कौन लोग भारतीय धन को स्विस बैंकों में जमा कर रहे हैं?  काला धन भारत वापस लाना तो दूर, वहाँ तो निरन्तर वृद्धि हो रही है। स्विस बैंकों में जमा हो रहे भारतीय धन की वृद्धि सिद्ध कर रही है कि वर्तमान सरकार भी काले धन पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है।   अंग्रेजी में कहावत है "You show me the man, I will show you the rules", जिसे हर भारतीय सरकार चरितार्थ करती आयी है। स्विस बैंक तो क्या किसी भी विदेशी बैंक में कोई आम नागरिक अपना धन जमा नहीं करा सकता, केवल...

विरोधियों की नींद हराम करते मोदी के 6 ऐसे काम

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार  तीसरा साल शुरू होने के साथ ही  नरेंद्र मोदी सरकार अपने पुरे जोश में है। बीते लंबे समय से देश को लूटने और बेवकूफ बनाने वालों का हिसाब-किताब शुरू हो चुका है। चौथे साल के पहले महीने में ही मोदी सरकार ने कई ऐसे बड़े फैसले लिए हैं जिनसे अंदर ही अंदर खलबली मची हुई है। बीते 10 साल में देश को लूटने वाली कांग्रेस सरकार और उसके कुछ कृपापात्रों की पोलपट्टी धीरे-धीरे सामने आ रही है। ये पांचों वो मामले हैं जिनके कारण बीते कुछ साल में देश और यहां रहने वाले हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश की गई थी।  एक छठा काम जो छद्दम धर्म-निरपेक्षों की नींद हराम करने को है, वह अयोध्या में राममन्दिर का मुद्दा है। यदि सरकार सुप्रीम कोर्ट से निवेदन कर  उन लोगों को, जो अपनी रोज़ी-रोटी और कुर्सी की खातिर खुदाई में मिले मंदिर के अवशेषों को प्रस्तुत न कर गुमराह किया, को भी दण्डित करने के लिए कहें। राममंदिर बनने में किस तरह कांग्रेस और वामपंथी अदालतों को गुमराह करते रहे; और किन लोगों के कहने पर राम और रामसेतु काल्पनिक कहा था। किस तरह आम मुसलमान को सच्...

आयकर विभाग की रिपोर्ट में खुलासा, मोदी से जीत गये पैसे वाले

तारीख 8 नवंबर 2016 , समय तकरीबन 8 बज रहे होंगे, तभी अचानक से पीएम मोदी देश की जनता को 500 और 1000 रुपयों को बंद करने का पैगाम टीवी पर देते नजर आये। नोटबंदी की इस बड़ी खबर से पूरे देश में अफरा-तफरी मच गयी।इस बीच कई लोग अपने कालेधन को छुपाने के लिए नए -नए तरीके खोजने में जुट गए, वहीँ आम इंसान पायी-पायी के लिए मारा-मारा फिरता नजर आया। इसी बीच इनकम टैक्स ने कई जगह छापे भी मारे। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर इनकम टैक्स विभाग की तैयार की गयी रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा किया गया है कि कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए कारोबारियों ने कौन-कौन से हथकंडे अपनाये।  नोटबंदी को एक साल पूरा हो चुका है। सरकार नोटबंदी को लेकर अपनी पीठ थप थपाती रही है। वहीँ विपक्ष नोटबंदी को एक त्रासदी बता रहा है। नोटबंदी को लेकर आयकर विभाग की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। 27 पेज की इस रिपोर्ट में इनकम टैक्स विभाग ने खुलासा किया है कि नोटबंदी लागू होने के बाद देशभर में किस तरह से नोटबंदी के प्रभावों से बचने के लिए आम आदमी और संस्थाओं ने पुराने कैश को किनारे लगाने की कवायद की थी। आयकर विभाग की रिपोर्ट में की रिप...

नोटबंदी ने ‘महामंदी’ से बचाया

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  क्या विडंबना है कि जो काम आपकी योजना में भी था, लेकिन करने का साहस नहीं कर पाए और जब वही काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर दिया, नवम्बर 8 को कांग्रेस पार्टी देश में नोटबंदी की सालगिरह पर काला दिवस मना रही है, कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर भारत के लोगों पर अत्याचार किया था, 100 से अधिक लोग शहीद हो गए थे, मोदी इन सभी लोगों के हत्यारे है, देश को मोदी ने बर्बाद कर दिया, लोगों को लाइन में लगाकर मार डाला। अगर कांग्रेस का यही सेम लॉजिक 1947 पर लगाया जाये तो कांग्रेस के हिसाब से ही गांधी तथा नेहरू 30 लाख से अधिक भारतीयों के क़त्ल के जिम्मेदार है, गांधी नेहरू के कारण 30 लाख भारतीय शहीद हो गए, जिनको आज तक कांग्रेस ने श्रद्धांजलि नहीं दी, और 30 लाख भारतीयों के हत्यारे नेहरू को भारत रत्न और मोहनदास गांधी को तथाकथित राष्ट्रपिता बता दिया गया, जैसे भारत का निर्माण गांधी ने किया (5000 साल से अधिक का तो इतिहास भारत का मौजूद है) कांग्रेस कहती है कि मोदी ने नोटबंदी से पहले तैयारी नहीं की, फैसला मोदी ने जल्दबाजी में लिया,  इसी हिसा...

अब यह स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है -- कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि केजरी नकली कंपनियों के जरिए पैसे लेते हैं, उन्होंने 25 करोड़ रुपए का चंदा छुपाया है। आप आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने नकली कंपनियां बनाईं और इनकम टैक्स कमिश्नर को भी भ्रमित किया। आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने एक वीडियो भी चलाई। जिसमें साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि उन्हें लोगों से जो भी कर्जा मिला, उन्होंने वह वेबसाइट पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि एक नील नाम के शख्स ने यह सारा डेटा मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर भी धोखा हुआ है। मिश्रा ने कहा कि मैं कल 11 बजे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा इतना ही नहीं मिश्रा का आरोप बढ़ता गया। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी में खुलेआम कालेधन को सफेद किया जा रहा है।  केजरीवाल ने चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी। बैंक में पैसा आया था 45 करोड़ और व...

पुराने बैंक खातों को खंगालने की तैयारी में केंद्र

देश में कालेधन के खिलाफ नोटबंदी के ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले सत्तर साल के हिसाब-किताब लेने पर शायद सरकार एक्शन मोड़ पर है। ऐसी संभावना है कि संसद में पेश किये जाने वाले आम बजट में कालाधन रखने वाले सरकार के निशाने पर होंगे। मसलन कालेधन के खिलाफ आयकर कानून में संशोधन के जरिए आयकर विभाग को ऐसे अधिकार देने की तैयारी में हैं, जिसके तहत आयकर विभ्ज्ञाग कर छह साल पुराने बैंक खातों को खंगाल सकेगी?   सूत्रों के अनुसार सरकार का आयकर कानून में संशोधन करने का मकसद प्रधानमंत्री मोदी के उस कथन पर आधारित होगा, जिसमें पिछले कई दशकों से जमा धन का भी सुराग लगाया जा सके। आयकर विभाग के सूत्रों की माने तो सरकार के केंद्रीय बजट में ऐसी व्यवस्था करने का ऐलान सामने आ सकता है। फिलहाल तो आयकर कानून में संशोधन के जरिए ऐसे प्रावधान कर रही है जिसमें आयकर विभाग छह साल से पुराने किसी भी खाते की जांच कर सके। सूत्रों के अनुसार सरकार ने पिछले वर्ष 2016 में स्वेच्छा से काले धन का ऐलान करने के लिए दो स्कीमें शुरू करके काला धन रखने वालों को मौका दिया था।    केंद्रीय बजट के...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)