Skip to main content

पुराने बैंक खातों को खंगालने की तैयारी में केंद्र

देश में कालेधन के खिलाफ नोटबंदी के ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले सत्तर साल के हिसाब-किताब लेने पर शायद सरकार एक्शन मोड़ पर है। ऐसी संभावना है कि संसद में पेश किये जाने वाले आम बजट में कालाधन रखने वाले सरकार के निशाने पर होंगे। मसलन कालेधन के खिलाफ आयकर कानून में संशोधन के जरिए आयकर विभाग को ऐसे अधिकार देने की तैयारी में हैं, जिसके तहत आयकर विभ्ज्ञाग कर छह साल पुराने बैंक खातों को खंगाल सकेगी?
 
सूत्रों के अनुसार सरकार का आयकर कानून में संशोधन करने का मकसद प्रधानमंत्री मोदी के उस कथन पर आधारित होगा, जिसमें पिछले कई दशकों से जमा धन का भी सुराग लगाया जा सके। आयकर विभाग के सूत्रों की माने तो सरकार के केंद्रीय बजट में ऐसी व्यवस्था करने का ऐलान सामने आ सकता है। फिलहाल तो आयकर कानून में संशोधन के जरिए ऐसे प्रावधान कर रही है जिसमें आयकर विभाग छह साल से पुराने किसी भी खाते की जांच कर सके। सूत्रों के अनुसार सरकार ने पिछले वर्ष 2016 में स्वेच्छा से काले धन का ऐलान करने के लिए दो स्कीमें शुरू करके काला धन रखने वालों को मौका दिया था। 
 
केंद्रीय बजट के प्रावधान के अलावा सरकार आयकर कानून में संशोधन करने का मकसद है कि आयकर विभाग को पुराने मामलों को खोलने में आ रही समस्याओं को दूर किया जाए, जिसमें नए बजट में आयकर कानून को सुधारने की तैयारी है। सरकार यदि आयकर कानून में सुधार के लिए संशोधन करने में कामयाब हुई तो आयकर विभाग 40 साल पहले जमा किए गए काले धन का भी पता लगाने की कार्यवाही में जुट सकती है। गौरतलब है कि नोटबंदी लागू होने के बाद सरकार ने आयकर कानून में संशोधन करते हुए अध्यादेश जारी किया है, लेकिन संसद के बजट सत्र में सरकार कालेधन के खिलाफ इस मुहिम में जड़ तक पहुंचने के इंतजाम करने की तैयारी में है।
 
कर की सीमा को लेकर सवाल
आयकर विभाग से जुडें सूत्रों की माने तो यदि उनका विभाग कुछ साल पुराना कालाधन पकड़ता है तो उस पर कर की दरें मौजूदा समय के तहत ही लागू होंगी, हालांकि इस तरह के पुराने कालेधन पर लगने वाले कर लगाने की योजना की आलोचना करके इसेगलत बताने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कालेधन के पकड़े जाने पर कुछ संगठन चाहते हैं आयकर कानून में ऐसे सुधार करने की जरूरत हे कि जिसमें स्पष्ट हो सके कि आयकर विभाग कितने पुराने समय के कालेधन को तलाश सकता है और ऐसे काला धन रखने वालो के खिलाफ किस आधार पर कार्यवाही की जा सकती है। गौरतलब है कि मोदी सरकार की कालेधन को लेकर चलाई गई स्वैच्छिक योजना के 30 सितम्बर तक कुल 65,250 करोड़ रुपए की अघोषित राशि सामने आई थी, जिसमें करीब 30 हजार करोड़ का कर सरकार के कोष में आया था।
 
विदेशी कालेधन पर आगे बढ़ी सरकार
सूत्रों के अनुसार विदेशी कालाधन मामलों की जांच कर रही एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने के लिए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कर संधियों में नया प्रावधान जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे कानून लागू करने वाले कई विभागों के बीच आंकड़ों के आदान-प्रदान की अनुमति मिल जाएगी और जांच को प्रभावित करने वाली गोपनीयता की शर्त हट जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार नये प्रावधान को दोहरा कराधान बचाव संधि में जोड़ रही है। इसका ही कारण है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के आंकड़ों को सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व खुफिया निदेशालय और अन्य एजेंसियों के साथ साझा किया जा सकेगा।
 
मकसद कालाधन पकड़ना
 
सरकार की कालेधन के खिलाफ इस मुहिम को आगे बढ़ाने का ही संकेत है कि आयकर विभाग ने एक नया निर्देश जारी किया है जिसमें सभी बैंक खाताधारकों को 28 फरवरी तक पेन नंबर बैंकों में जमा कराने का फरमान शामिल है। ऐसा न करने वालों के लिए फॉर्म 60 देने का नियम अनिवार्य किया जा रहा है। विभाग का मानना है कि एसे अनेक पुराने बैंक खाते हैं जिनमें पेन नहीं जुड़ा है।
 
जबकि कुछ जन धन खातों, बेसिक अकाउंट और खास तरह के टाइम डिपॉजिट को छोड़ बाकी सभी बैंक खातों को खोलने के लिए पैन जरुरी है। इन निर्देशों का यही मकसद है कि नोटबंदी के पहले जमा कराई रकम के बारे में ब्यौरा इकट्ठा करने के तहत खाताधारकों के इतिहास को खंगाला जा सके। इसमें इस बात की भी पुष्टि हो जाएगी कि किस खातेधारक ने पुराने नोट के रुप में काला धन तो अपने खाते में जमा नहीं कराया या फिर किसी ने उसके खाते का दुरुपयोग तो नहीं किया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...