गया से BJP सांसद हरि मांझी के बेटे CM नीतीश कुमार की ओर से लागू किए गए शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार हुए हैं. बिहार के बोधगया में बीजेपी सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. शनिवार (21 अप्रैल) को बोधगया के नावां गांव से राहुल की गिरफ्तारी हुई, जहां वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीते पकड़ा गया था. मेडिकल जांच में राहुल के जरिए शराब पीने की पुष्टि हुई है. बिहार में शराब बंदी कानून के लागू होने के बाद ये पहली घटना है जब किसी सांसद के बेटे को शराब पीने पर गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद से बिहार में सियासत गरमाना भी शुरू हो चुकी है. राहुल कुमार के पिता सांसद हरि मांझी का कहना है की उनके बेटे को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. कोई दबंग होता तो नहीं पकड़ा जाता इस मामले को आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी दलित राजनीति से जोड़ रहे हैं. उनका कहना है कि अगर शराब पीते कोई दबंग जाति का होता तो उसके साथ ऐसा नहीं किया जाता. कानून तोड़ने वालों को मिलेगी सजा, एक तरफ जहां बीजेपी सांस...