| गया से BJP सांसद हरि मांझी के बेटे CM नीतीश कुमार की ओर से लागू किए गए शराबबंदी कानून के तहत गिरफ्तार हुए हैं. |
कोई दबंग होता तो नहीं पकड़ा जाता
इस मामले को आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी दलित राजनीति से जोड़ रहे हैं. उनका कहना है कि अगर शराब पीते कोई दबंग जाति का होता तो उसके साथ ऐसा नहीं किया जाता. कानून तोड़ने वालों को मिलेगी सजा, एक तरफ जहां बीजेपी सांसद हरि मांझी अपने बेटे को फंसाए जाने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के नेता इस कदम को सही बता रहे हैं.
बीजेपी नेता विनोद नारायण झा का कहना है कि बिहार में कानून का राज है. ऐसे में कानून उल्लंघन करने वालों को सजा जरूर मिलेगी.
राहुल को कोर्ट में पेश किया गया
फिलहाल सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल कुमार को मेडिकल टेस्ट और ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया है. कोर्ट के निर्देश के बाद उसे स्थानीय जेल में रखा गया है.
विदित हो कि सांसद के पुत्र ने 13 दिसंबर 2016 को भी मेडिकल कॉलेज गेट पर नशे की हालत में हंगामा किया था। उस वक्त मेडिकल कॉलेज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसका कांड संख्या 229/16 दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद सांसद हरि मांझी ने कहा कि वे शराब पीने वाले का समर्थन नहीं करते हैं। उनका राजनैतिक कॅरियर खराब करने के लिए साजिश के तहत बेटे को फंसाया गया है। उसने शराब नहीं पी थी। वह लड़ाई-झगड़े की सुलह कराने पश्चिमी नावां गांव था।
Comments