रॉफेल के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सड़क पर वो चीख चीख कर कहते हैं कि मौजूदा सरकार में जबरदस्त घोटाला हुआ। सरकार जानबूझ कर अपने आप को पाकसाफ साबित करने में जुटी है। लेकिन केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राफेल डील की कीमत के बारे में राहुल गांधी को ये बताना चाहिए कि सौदे की कीमत क्या था। सच तो ये है कि यूपीए सरकार ने डील की कीमत जितनी तय की थी उसकी तुलना में एनडीए सरकार ने डील की कीमत 9 फीसद कम तय की। रॉफेल डील पर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी इतने हताश हो गए है कि झूठ बोलने की पराकाष्ठा कर रहे है। राहुल गाँधी अपने झूठे प्रचार के क्रम में देश हित की कितनी अनदेखी करेंगे? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की तो ये आदत रही है कि जब वो सत्ता में नहीं रहते हैं तो तरह तरह के झूठ बोलते रहते हैं। कांग्रेस की तरफ से जब जब आरोप लगाए गये वो गलत साबित हुए। किसी भी तरह से कांग्रेस सत्ता में आना चाहती है लिहाजा वो अनर्गल आरोप लगा रही है। राहुल...