Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #stone pelting

जम्मू कश्मीर: पत्थरबाजों को पकड़ने के लिए जम्मू पुलिस ने अपनाया ये तरीका

कश्मीर घाटी में पत्थरबाज सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन पत्थरबाजों से निपटने का तोड़ निकाल लिया है। पुलिसकर्मियों की इस नई तरकीब से पत्थरबाजों के बीच खलबली मची हुई है। दरअसल, घाटी में अशांति फैला रहे इन पत्थरबाजों से निपटने के लिए पुलिस खुद ‘पत्थरबाज’ बन गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पथराव के पीछे के असली गुनाहगारों को गिरफ्तार करने के लिए ऐतिहासिक जामा मस्जिद क्षेत्र में पत्थरबाजों के बीच अपने लोगों को भेजने की नयी रणनीति शुक्रवार को अपनाई। जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों पर पथराव करना शुरु कर दिया लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गयी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने न तो आंसूगैस के गोले दागे और न ही लाठीचार्ज किया। जब 100 से ज्यादा लोग हो गये और दो पुराने पत्थरबार भीड़ की अगुवाई करने लगे तब लोगों को तितर बितर करने के लिए पहला आंसू गैस का गोला दागा गया। असली पत्थरबाज Vs नकली पत्थरबाज घाटी में पत्थरबाज सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इस सिरदर्दी को खत्म करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने कुछ...

शिवराज सिंह चौहान पर पथराव और दिखाए गए काले झंडे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिये वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपनी इस रथ यात्रा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सितम्बर 2 को सीधी जिले के चुरहट पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनका जमकर विरोध किया गया। चुरहट के लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं यात्रा रथ पर कथित तौर पथराव भी किया गया। पथराव से रथ के शीशे भी टूटे।   चुरहट थाना प्रभारी राम बाबू चौधरी ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।  पथराव के दौरान मुख्यमंत्री रथ में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बीजेपी ने कांग्रेस पर पथराव कराने का आरोप लगाया है।  जबलपुर से बीजेपी सांसद राकेश सिंह ने इस घटना पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र में @CMMadhyaPradesh @ChouhanShivraj जी की #JanAshirwadYatra के रथ पर किया गया पथराव कायराना हर...

राजस्थान: वसुंधरा की यात्रा में पत्थराव कर अशोक गहलोत ज़िन्दाबाद के नारे

जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन जोधपुर में कई जगहों पर विरोध, हंगामे के बीच शुरू हुई। पीपाड़ में तो देर रात 9:45 बजे गौरव रथ पर पथराव भी कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इससे पहले दिन में ओसियां में हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने काले झंडे दिखा कर जबर्दस्त हंगामा किया तो वहीं राजपूत समाज की बैठक में नहीं आने से नाराज लोगों ने हाई-वे जाम कर दिया।  पीपाड़ के मंच से तो संबोधन होने के दौरान ही गहलोत समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। भीड़ में से लोगों ने पत्थर उछाल दिए तथा गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। माहौल गर्माने के बाद राजे ने सभा खत्म कर दी और जोधपुर एयरपोर्ट पर चार्टर मंगवा लिया। उन्हें रात्रि विश्राम खेजड़ला करना था, परंतु वह जयपुर के लिए निकल गईं।  डीआईजी राघवेंद्र सुहासा ने कहा कि पीपाड़ ही नहीं ओसियां में भी सभा शांतिपूर्वक हुई। पीपाड़ में न किसी को पत्थर लगा, न ही किसी ने फेंकते हुए किसी को देखा। सिर्फ बातें आईं थी। कारकेड में श...

आखिर क्यों कश्मीर में सैन्य कार्यवाही का विरोध किया जा रहा है?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   कांग्रेस से लेकर जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पार्टियाँ वर्तमान मोदी सरकार पर कभी आतंकवादियों पर पैलेट गन तो कभी ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए सैन्य बल प्रयोग करने पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा करते है। आखिर क्यों? क्या इन पार्टियों को देश प्यारा नहीं? आखिर कोई न कोई तो कारण जरूर है। आखिर क्या कारण है कि ये लोग पाकिस्तान और अलगाववादियों से बातचीत करने के लिए बाध्य कर रहे हैं? इतने वर्षों तक जब यही समस्त पार्टियाँ सत्ता में थीं, क्यों नहीं की बातचीत? कश्मीर की दुर्दशा करने वाले भी वही सब हैं, जिनसे बातचीत करने के लिए मोदी सरकार पर जोर डाला जा रहा है। अलगाववादियों को दामाद बनाकर रखा जाने उपरांत भी कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं पर क्यों नहीं विराम लगा? क्यों यही अलगाववादी इनके परिवारजनों का अपहरण करते रहे? किसी भी नेता में इतना भी कहने का साहस नहीं कि किसी आतंकवादी को बचाने आए मुँह ढककर आए पत्थरबाजों के साथ भी किसी तरह की नरमी न बरती जाए, क्यों? रमजानो में तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती केन्द्र सरकार से सैन्य कार्यवाही पर रोक लगाने ...

कश्मीर में एनएसजी कमांडो भेजे गए: हुर्रियत नेता मीरवाइज नजरबंद, अलगाववादी नेता यासीन मलिक हिरासत में

पुलिस ने जून 21 को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को हिरासत में लिया। वहीं हुर्रियत कांफ्रेंस नरमपंथी गुट के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को उनके घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस ने यह कदम सुरक्षाबलों की कथित कार्रवाई और वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के विरोध में अलगवावादी संगठन की ओर से बुलाए गए प्रदर्शन के मद्देनजर उठाया। 14 जून को राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की उनके दफ्तर के बाहर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में अलगाववादी नेताओं ने हड़ताल का आह्वान किया था। अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2018/06/2.html nigamrajendra28.blogspot.com नक्सलियों के लिए 'काल' रहे ये 2 अफसर लेंगे पत्थरबाजों की खबर बी.वी.आर.सुब्रमण्यम और विजय कुमार, आईपीएस जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन… पुलिस अधिकारी ने बताया कि यासीन को सुबह मौसुमा स्थित उनके घर से हिरासत में लेकर कोठीबाग पुलिस थाने ले जाया गया। हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्‌टरपंथी गुट के अध्यक्ष  सैयद अली शाह गिलानी  को भी घर में नजरबंद किया गया। अलगाववादियों ...

नक्सलियों के लिए 'काल' रहे ये 2 अफसर लेंगे पत्थरबाजों की खबर

बी.वी.आर.सुब्रमण्यम और विजय कुमार, आईपीएस   जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि सुरक्षाबल आतंकियों और पत्थरबाजों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। राज्यपाल की अगुवाई में अब सेना के ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.  इसी के साथ ही राज्य में अधिकारी स्तर पर बड़ा फेरबदल भी हुआ.   इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन को अंजाम देने वाले ऑफिसरों की तैनाती जम्मू कश्मीर में कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) बीवीआर सुब्रमण्यम को जम्मू कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति डेपुटेशन पर हुई है। इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. मुख्य सचिव के अलावा राज्यपाल के सलाहकार के तौर पर आईपीएस विजय कुमार को नियुक्त किया गया है. विजय कुमार और बीवीआर सुब्रमण्यम को अपनी सख्त छवि...

“हमारे फैसलों पर रोक लगाती थीं महबूबा, इसलिए तोड़ दिया बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन”--कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आज जून 19 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी सहयोगी पीडीपी के साथ हुए गठबन्धन पर विराम लगना कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं। वास्तव में गठबन्धन होने के साथ ही दीवारों पर स्पष्ट लिखा नज़र आने लगा था कि "यह गठबंधन अधिक समय तक नहीं चलने वाला। तीन वर्ष पूरे होने उपरान्त कब यह गठबंधन टूट जाये, कहा नहीं जा सकता।"  उसका कारण है: भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में आतंकवाद मुक्त कश्मीर, धारा 370 समाप्त करना, आदि, आदि। लेकिन पीडीपी अपने वोट बैंक को किसी भी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं करना चाहती थी। पीडीपी किसी भी पत्थरबाज और आतंकवादियों को संरक्षण देने वालों को किसी भी तरह का नुकसान पहुँचाना नहीं चाहेगी। यदि उनको नुकसान पहुँचता है, पीडीपी का वोट बैंक ख़त्म हो जायेगा, दूसरे अर्थों में कहा जाये कि पीडीपी का भविष्य ही अधर में चला जाएगा।    जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने पीडीपी से गठबंधन तोड़ लिया है। DainikBhaskar.com से एक्सक्लूसिव बातचीत में सरकार में डिप्टी सीएम रहे कविंद्र गुप्ता ने गठबंधन टूटने की सबसे बड़ी वजह फैसलों में महबूबा मुफ्ती के अड़ंगों को बताया। ब...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)