रविवार, 14 जनवरी 2018 को मकर संक्रांति है। ये सूर्य से संबंधित पर्व है और अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इस दिन का धार्मिक महत्व है साथ ही विज्ञान के अनुसार भी मकर संक्रांति पर्व स्वास्थ्य की दृष्टि से विशेष स्थान रखता है। यहां जानिए चार ऐसे काम जो मकर संक्रांति पर सभी को करना चाहिए। 1. सूर्य को जल चढ़ाएं मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, इसी वजह से इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से इस दिन का ज्योतिष में भी काफी अधिक महत्व बताया गया है। इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अशुभ फल देने वाले हैं, वे लोग मकर संक्रांति पर सूर्य को जल अवश्य चढ़ाएं। इस दिन सुबह जल्दी उठें, स्नान आदि कर्मों के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। मकर संक्रांति से शुरू करके ये उपाय रोज करें। इससे सूर्य के दोष शांत होते हैं और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। 2. कुछ देर सूर्य की रोशनी में जरूर बैठें मकर संक्रांति से ठंड का असर कम होना शुरू हो जाएगा। इस दिन सूर्य की किरणें हम...