आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक टीवी पत्रकार रोहित सरदाना और अंजना ओम कश्यप ने नवम्बर 17 को फिल्म ‘पद्मावती’ पर आपस में लंबी बहस हुई। रोहित का कहना था कि करणी सेना टीवी स्पेस पाने के लिए ‘पद्मावती’ का विरोध कर रही है। ऐसे में करणी सेना को जो चाहिए था वह उसे मिल गया है। रोहित ने कहा कि ‘पद्मावती’ के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्मों का अक्सर ही विरोध होता आया है। इस पर अंजना ने कहा कि जो भी दिमाग से फिल्में बनाएगा उसके साथ यही होगा। रोहित सरदाना ने कहा कि संजय लीला भंसाली फिल्म के जरिए रानी पद्मावती की इज्जत को नीलाम कर रहे हैं। इस पर अंजना ने सवाल किया कि क्या आपने फिल्म देखी है? यह सच है फिल्म का विरोध करने वालों में से किसी ने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन विरोध के स्वर राज घराने से मुखरित हुए, क्योकि संजय ने सेंसर में फिल्म भेजने से पूर्व राज घराने को फिल्म दिखाकर किसी विवादित दृश्य को निकालने की बात कही थी, परन्तु भंसाली ने फिल्म पूरी होने उपरान्त उसी राज घराने को नज़रअंदाज़ करना ही विवाद का कारण है। लेकिन indiatv पर "अपनी बात" में रजत शर्मा द्वारा फ...