Skip to main content

Posts

Showing posts with the label rajasthan assembly election 2018

राजस्थान: वसुंधरा की यात्रा में पत्थराव कर अशोक गहलोत ज़िन्दाबाद के नारे

जोधपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन जोधपुर में कई जगहों पर विरोध, हंगामे के बीच शुरू हुई। पीपाड़ में तो देर रात 9:45 बजे गौरव रथ पर पथराव भी कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इससे पहले दिन में ओसियां में हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने काले झंडे दिखा कर जबर्दस्त हंगामा किया तो वहीं राजपूत समाज की बैठक में नहीं आने से नाराज लोगों ने हाई-वे जाम कर दिया।  पीपाड़ के मंच से तो संबोधन होने के दौरान ही गहलोत समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। भीड़ में से लोगों ने पत्थर उछाल दिए तथा गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। माहौल गर्माने के बाद राजे ने सभा खत्म कर दी और जोधपुर एयरपोर्ट पर चार्टर मंगवा लिया। उन्हें रात्रि विश्राम खेजड़ला करना था, परंतु वह जयपुर के लिए निकल गईं।  डीआईजी राघवेंद्र सुहासा ने कहा कि पीपाड़ ही नहीं ओसियां में भी सभा शांतिपूर्वक हुई। पीपाड़ में न किसी को पत्थर लगा, न ही किसी ने फेंकते हुए किसी को देखा। सिर्फ बातें आईं थी। कारकेड में श...

वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान शक्ति प्रदर्शन से गुटबाजी की आशंका

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चार अगस्त से गौरव यात्रा के जरिये राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की शुरुआत की हैं। वहीं पार्टी के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, क्योंकि यात्रा के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का टिकट पाने वाले मुख्यमंत्री को अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। ऐसे में गुटबाजी चरम पर पहुंचने के साथ ही कार्यकर्ताओं में संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। इस स्थिति को टालने के लिए प्रांतीय नेतृत्व ने जिला संगठन प्रभारियों को सख्त निगरानी करने और ऐसी स्थितियों से बचने के उपाय करने को कहा है। राजस्थान में कांग्रेस ने हाल ही में हर विधानसभा क्षेत्र में ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ सम्मेलन किए थे। इनमें कई जगह टिकट चाहने वालों के शक्ति प्रदर्शन के कारण गुटबाजी खुल कर सामने आई थी। तीन-चार जगह तो मारपीट तक की घटनाएं हुईं थी और पार्टी को अपने नेताओं को कारण बताओ नोटिस देने पड़े थे। अब भाजपा में भी वैसा ही कुछ होने की संभावना जताई जा रही है। वसुंधरा राजे चार अगस्त से प्रदेश के 200 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा पर निकल रही हैं। पार्टी सूत्रों का...

राजस्थान: कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर होता विवाद

राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर जारी विवाद के बीच पार्टी महासचिव और राज्य के पार्टी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि चुनाव पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पांडेय ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे ऐसा कोई भी बयान जारी न करें, जिससे पार्टी का अनुशासन भंग होता हो। पांडेय की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इसके ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में पार्टी की एक बैठक में खुद को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश किया।  गहलोत ने कहा, “राजस्थान के लोग एक चेहरे से परिचित हैं, जो 10 वर्षो तक मुख्यमंत्री रह चुका है। मुख्यमंत्री के इस चेहरे पर इससे अधिक और क्या स्पष्टीकरण क्या हो सकता है। ” पूर्व केंद्रीय मंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया ने हाल ही में कहा था कि गहलोत का नाम पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना चाहिए। पांडेय ने कहा, “कटारिया एक वरिष्ठ नेता हैं और हम सभी पार्टी को दिए उनके योगदान का सम्मान करते हैं।...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)