Skip to main content

वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान शक्ति प्रदर्शन से गुटबाजी की आशंका

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चार अगस्त से गौरव यात्रा के जरिये राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की शुरुआत की हैं। वहीं पार्टी के माथे पर चिंता की लकीरें हैं, क्योंकि यात्रा के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का टिकट पाने वाले मुख्यमंत्री को अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। ऐसे में गुटबाजी चरम पर पहुंचने के साथ ही कार्यकर्ताओं में संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। इस स्थिति को टालने के लिए प्रांतीय नेतृत्व ने जिला संगठन प्रभारियों को सख्त निगरानी करने और ऐसी स्थितियों से बचने के उपाय करने को कहा है।
राजस्थान में कांग्रेस ने हाल ही में हर विधानसभा क्षेत्र में ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ सम्मेलन किए थे। इनमें कई जगह टिकट चाहने वालों के शक्ति प्रदर्शन के कारण गुटबाजी खुल कर सामने आई थी। तीन-चार जगह तो मारपीट तक की घटनाएं हुईं थी और पार्टी को अपने नेताओं को कारण बताओ नोटिस देने पड़े थे। अब भाजपा में भी वैसा ही कुछ होने की संभावना जताई जा रही है।
वसुंधरा राजे चार अगस्त से प्रदेश के 200 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा पर निकल रही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली सभाओं में कम से कम 25 हजार लोगों की भीड़ एकत्र करने के निर्देश दिए गए है। ऐसे में टिकट चाहने वाला हर नेता अपने समर्थकों के साथ सभा में पहुंचेगा और अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगा।
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर जारी विवाद के बीच पार्टी महासचिव और राज्य के पार्टी प्रभा...

जहां तक गुटबाजी का सवाल है तो भाजपा में भी हर संभाग और जिले में नेताओं के गुट हैं। उनमें आपसी टकराहट भी सामने आती रही है। यात्रा उदयपुर संभाग से शुरू हो रही है और यहां पूरे संभाग में गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा के अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र और गुट है। इसी तरह अजमेर में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला व बाल कल्याण मंत्री अनिता भदेल, धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत के गुट है। कोटा में विधायक प्रहलाद गुंजल, भवानी सिंह राजावत, चंद्रकांता मेघवाल की आपसी खींचतान हावी है। दौसा-करौली की तरफ पार्टी में हाल में फिर से शामिल हुए राज्यसभा सदस्य किरोडी लाल मीणा और संसदीय सचिव ओम प्रकाश हुडला के गुट है। जिला और विधानसभा स्तर की ऐसी गुटबाजी पार्टी में लगभग हर जगह है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब चुनाव सिर पर है, ऐसे में टिकट चाहने वालों के लिए अपनी ताकत दिखाने का यह यात्रा ही एकमात्र मौका है। ऐसे में कुछ स्थानों पर गुटबाजी की स्थिति सामने आए तो कोई बड़ी बात नहीं है।
पार्टी ने यह किया है इंतजाम 
भाजपा शक्ति प्रदर्शन को बहुत हद तक अपने हित में मान रही है, क्योंकि इसी से अच्छी भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद है, लेकिन कांग्रेस की तरह गुटबाजी सामने न आए, इसके लिए जिला संगठन प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। यात्रा की तैयारियों के लिए जिलों में हो रही बैठकों में यह संदेश दिया जा रहा है कि इन सभाओं और स्वागत कार्यक्रमों को शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा न बनाए। संयमित शक्ति प्रदर्शन की ही अनुमति होगी। एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया या अन्य किसी तरह की घटना की गई तो संबंधित नेता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। वैसे भी पार्टी ने जिला संगठन प्रभारियों के साथ ही विस्तारकों को भी हर विधानसभा क्षेत्र में भेज दिया है जो हर तरह का फीडबैक सीधे संगठन महामंत्री तक पहुंचा रहे है।
राजे से पहले उनके विरोधी तिवाड़ी पहुंचे चारभुजा
इस बीच वसुंधरा की चारभुजा से शुरू होने वाली गौरव यात्रा से पहले उनके विरोधी घनश्याम तिवाड़ी चारभुजा मंदिर पहुंचे और माथा टेका। उन्होंने कहा, यहां ही नहीं चुनाव में भी मैं ही आगे रहूंगा। ज्ञात हो, तिवाड़ी ने हाल में भाजपा से इस्तीफा देकर भारत वाहिनी नामक पार्टी का गठन किया है। वे भी राजस्थान गौरव यात्रा के नाम से ही चुनावी सफर पर निकलने वाले है। तिवाड़ी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, पिछले 20 वर्षों में कांग्रेस और भाजपा ने न सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया, बल्कि चारभुजा नाथ को भी लूटा। अब उनके पापों से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए सूबे को तीसरे पक्ष की जरूरत है। प्रदेश को इन पापों से मुक्त कराने के लिए मैंने भाजपा को छोड़कर नई पार्टी बनाई है। उन्होंने राजे पर निशाना साधते हुए कहा, वे आज गौरव यात्रा निकाल रहीं हैं, जबकि उन्होंने प्रदेश का गौरव छीना है। इसे वापस लाने के लिए सहयोगियों के साथ सभी 200 सीटों पर चुनाव में उतरूंगा।
दूसरे दिन सीएम राजे पहुंचेगी गोगुंदा
अजेय भूमि राजसमंद के चारभुजानाथ जी से अपनी राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत कर चुकीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा हल्दीघाटी होते हुए महाराणा प्रताप की भूमी उदयपुर जिले के गोगुंदा में प्रवेश करेगी.
यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री श्रीनाथ जी के दर्शन के साथ करेंगी. सीएम का यात्रा रथ हल्दीघाटी होते हुए वाटी क्षेत्र के कालोड़ा गांव से उदयपुर जिले में प्रवेश करेगा. यहां वसुंधरा तीन विधानसभा क्षेत्र-गोगुंदा, झाड़ोल और खेरवाड़ा में जनसभाएं करेंगी जिसकी तैयारियां जोरों पर है.
गोगुंदा पहले के दिनों में बड़ी रियासतों में से एक रियासत थी. महाराणा उदय सिंह के निधन के बाद गोगुंदा में ही होली के दिन महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ था. गोगुंदा महाराणा प्रताप की राजधानी थी.  चित्तौड़गढ़ के बाद उस जमाने में गोगुंदा रियासत दूसरा स्थान रखती थी. महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री राजे सबसे पहली जनसभा गोगुंदा में करेंगी.
जिसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से झाड़ोल पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से ही श्रृषभदेव पहुंच कर रथ से खेरवाड़ा जाकर जनसभा को संबोधित करेंगी. यहां से मुख्यमंत्री की यात्रा तीसरे दिन वागड़ के डुंगरपुर में प्रवेश करेगी.
गौरतलब है कि उदयपुर जिले यह तीनों विधानसभाएं अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित हैं. गोगुंदा से भारतीय जनता पार्टी से प्रताप लाल भील विधायक हैं. जबकी झाड़ोल विधानसभा सीट पर कांग्रेस से हीरालाल दरांगी विधायक हैं. खेरवाड़ा से बीजेपी के नानालाल अहारी विधायक हैं. 

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इससे पहले दो बार ऐसी यात्राएं कर चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने परिवर्तन यात्रा और सुराज संकल्प यात्रा निकाली थी. बतौर मुख्यमंत्री राजे की यह पहली राजस्थान यात्रा है. जिसके तहत वह सभी संभागों में जाएंगी. हालांकि, उनका काफिला राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से होकर नहीं गुजरेगा, लेकिन वह 168 विधानसभाओं में जाएंगी. उदयपुर संभाग में राजे 7 दिन, भरतपुर में 4 दिन, जोधपुर में 7 दिन, बीकानेर में 6 दिन, कोटा में 4 दिन, जयपुर में 5 दिन और अजमेर में 7 दिन गुजारेंगी.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...