नेता लोग देशवासियों को हमेशा अपने भाषणों में देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हुए नजर आ जाते है। लेकिन हमारे देश में ऐसे भी नेता है जब बात आती है उनकी देशभक्ति पर तो अच्छे-अच्छे की खटिया खड़ी हो जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है भारतीय जनता पार्टी के नेता रविन्द्र गुप्ता जो कि, दिल्ली में म्युनिसिपल कारपोरेशन मेयर है लेकिन उन्हें राष्ट्रगान भी नहीं आता है। बीजेपी हमेशा अपने भाषणों में देशभक्ति के गीत गाते हुए नजर आती है लेकिन उनके ही नेता लोगों को ठीक से राष्ट्रगान गाना भी नहीं आता है। रविन्द्र गुप्ता के लिए तो बहुत ही शर्म की बात है कि महापौर जैसे पद पर रहते, भारतीय राष्ट्रगान न आए। भाजपा जो अपने आपको एक राष्ट्रवादी पार्टी कहती है, उसी पार्टी के स्तम्भ को ही राष्ट्रगान न आने की स्थिति में ऐसे नेताओं को क्या नाम दिया जाए? क्या यह पार्टी और ऐसे नेताओं को शोभा देता है? https://www.facebook.com/100014703090696/videos/110167629483340/ ऐसा नहीं है कि, सिर्फ बीजेपी में ही ऐसे नेता है जिन्हें राष्ट्रगान नहीं आता है बाकि पार्टियों में भी ऐसे नेता भरे पड़े है जिन्हें राष्ट्रगान गाना तो दूर की बात ...