ऋषि कपिल मुनि आश्रम में संध्या आरती आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार ग्लोबल वार्मिंग के कारण बंगाल की खाड़ी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी का दायरा गंगासागर क्षेत्र के कपिल मुनि मंदिर प्रांगण की ओर आगे बढ़ रहा है। गंगासागर क्षेत्र के आस पास धसान भी शुरू हो गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि अगर इसे नहीं रोका गया तो, आने वाले दिनों में कपिल मुनि मंदिर बंगाल की खाड़ी में समा जाएगा। गंगासागर का विशाल मेला प्रांगण समुद्र में समा जायेगा. ऐसी जानकारी मिलने के बाद ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गंगासागर के आस पास के क्षेत्रों में धसान रोकने के लिये बांध बनाने की योजना बनाई है। इसकी समीक्षा शुरू हो गयी है। सर्वेक्षण का परिणाम आने के बाद युद्ध स्तर पर गंगासागर क्षेत्र में बांध बनाने का काम शुरू होगा। असली मंदिर चला गया है समुद्र में इतिहासविदों के अनुसार वर्तमान समय में जिस स्थान पर अभी कपिल मुनि का आश्रम है, वह एक समय समुद्र के भीतर था। समुद्र के आगे बढ़ने के कारण असली मंदिर समुद्र के भीतर समा गया। उसके...