Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lingayat

कांग्रेस के लिंगायत विधायकों को कुमारस्वामी के सीएम बनने पर आपत्ति, करेंगे बगावत!

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कर्नाटक के चुनाव परिणामों के बीच कांग्रेस और जेडीएस के बीच सरकार बनाने की कवायद जारी है, लेकिन इस बीच नया मोड़ आ रहा है। मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कुछ कांग्रेस के लगभग 15 लिंगायत विधायकों को कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद पर मंजूर नहीं है और वो ऐसी स्थिति होने पर बगावत भी कर सकते हैं। कांग्रेस और जेडीएस के बीच अगर सरकार बनाने की कवायद होती है तो इन कांग्रेसी विधायकों को कुमारस्वामी मंजूर नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ लिंगायत विधायकों ने कहा है कि वो पार्टी भी छोड़ सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस को सरकार बनाने की कोशिशों में अडंगा लग सकता है। हालांकि सरकार बनाने को लेकर कवायद अभी जारी है। वहीं कांग्रेस ने तोड़फोड़ से बचने के लिए योजना बनाई है और बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी विधायकों को राज्य से बाहर भेजा जा सकता है ताकि वे किसी के संपर्क में नहीं रहे। मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि चूंकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है इसलिए उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है औ...

कर्नाटक में लिंगायत बहुल 105 सीटें, इनमें से 44 होंगी निर्णायक

कर्नाटक चुनाव में सिर्फ 8 दिन शेष हैं। राज्य की तीन बड़ी पार्टी कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस की निगाहें राज्य के लिंगायत समुदाय पर हैं। विधानसभा की कुल 224 सीट में से 105 लिंगायत बहुल हैं, इनमें से 44 इस बार निर्णायक हो सकती हैं। पिछले चुनाव में इन पर उम्मीदवारों की जीत-हार ज्यादा से ज्यादा 10 हजार वोटों से हुई थी। 2013 चुनाव में इस समुदाय ने कांग्रेस को सपोर्ट किया था। इससे पार्टी को इन 105 सीटों में से 63 पर कामयाबी मिली थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से सिद्धारमैया सरकार ने लिंगायतों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का कार्ड खेला है। 2013 में लिंगायत बहुल कुल 105 सीटों की स्थिति पार्टी जीती सीटें कितने फीसदी सीटें जीतीं कांग्रेस 63 60% भाजपा 16 15.23% जेडीएस 16 15.23% केजेपी 6 5.71% अन्य 4 3.8% नवंबर 2012 में भाजपा से अलग होकर येदियुरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्रीय पक्ष (केजीपी) नाम से पार्टी बनाई थी। अब चूंकि येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी हो गई है ऐसे में ये 6 सीटें भाजपा को मिलने की उम्मीद है। जीत का अंतर कुल 1-2000 9 2000-4000 8 4000-6000 9 6000-8000 8 8000-10,000 10...

हिंदुओं को बांटने का काम कर रही है कांग्रेस

आर..बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मार्च 19 को लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक दर्जा देने का फैसला किया है। लेकिन सिद्धारमैया सरकार के इस फैसले पर हंगामा शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है और इसे हिंदुओं को बांटने वाला बताया है।  केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर सीधा निशाना साधा. गौड़ा ने लिखा कि अगस्त 2014 में महाराष्ट्र की पृथ्वीराज चौहान सरकार ने भी ऐसा ही फैसला लिया था, लेकिन केंद्र में बैठी यूपीए सरकार ने उसे ठुकरा दिया था. क्या सिद्धारमैया इस बात को नहीं जानते हैं? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह जानते हुए भी सिद्धारमैया सरकार ने इस फैसले को किया. सरकार का ये फैसला हिंदुओं को बांटने वाला है. कांग्रेस नीत कर्नाटक सरकार के इस फैसले का राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकता है. इस समुदाय को कांग्रेस की ओर आकर्षित करने की मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवा...

कर्नाटक चुनाव : लिंगायत के बाद कांग्रेस की अब दलित वोटों पर नजर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई कसर नहीं छोेड़ना चाहती। राज्य सरकार ने लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देकर अपना प्रभाव बनाने का दाव खेला। तो वहीं कांग्रेस का दूसरा निशाना राज्य के दलित वोटों पर है। अब सोशल इंजीनियरिंग के जरिए पार्टी एससी-एसटी उत्पीड़न अधिनियम में हुए बदलाव पर को अगला दांव बनाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी उत्पीड़न अधिनियम में तुरंत गिरफ्तारी के प्रावधान को खत्म कर दिया है। पार्टी नेताओं को दिया आदेश कर्नाटक चुनाव में पार्टी के लिए यह मुद्दा कितना अहम है इसका अंदाजा इसी से लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी  बुधवार को कर्नाटक में थे, लेकिन वहीं से उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं से दलितों से जुड़े इस फैसले पर सरकार का कड़ा विरोध करने को कहा। राहुल के आदेश पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल, आनंद शर्मा, कुमारी शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक साथ मीडिया के सामने आकर इस बात के लिए सरकार को घेरा। सुरजेवाला ने कहा कि इस फैसले के बाद अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न निरोधक कानून ही पूरी तरह खत्म हो गया है। भाजपा और आरएसएस का दलित...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)