देश में ब्रिटिशर्स ने आकर कई कंपनियां खोली, इसमें शराब से लेकर होटल शामिल हैं। इनमें से कुछ कंपनियों को भारतीयों ने आजादी से पहले ही अंग्रेजों से खरीदकर इनकी सत्ता अपने हाथों में ले ली। इसमें मोहन मेकिन, ओबेरॉय ग्रुप जैसी कई कंपनियां शामिल है। अभी हाल में ही मोहन मेकिन के मालिक कपिल मोहन का निधन हो गया। आइए जानते हैं ब्रिटिशर्स की शुरू की ऐसी कंपनियां जिसे इंडियन चला रहे हैं, जो देश के बड़े ब्रांड में गिनी जाती हैं। मोहन मेकिन मोहन मेकिन की गिनती एशिया की सबसे बड़ी ब्रेवरीज कंपनी में होती थी। मोहन मेकिन की स्थापना 1855 में एडवर्ड डायर ने की थी। एडवर्ड डायर 1820 में ब्रेवरीज यूनिट लगाने के लिए इंग्लैंड से इंडिया आए। उन्होंनें 1855 में डायर ब्रेवरीज नाम से हिमाचल प्रदेश के कसौली में ब्रेवरीज यूनिट शुरू की। ये एशिया की पहली बीयर ब्रेवरीज ‘लॉयन’ बनाई। ये ब्रिटिश एडमिनिस्ट्रेशन के बीच काफी फेमस थी। अन्य कारोबारी एचजी मेकिंन इंडिया आए और उन्होंनें शिमला और सोलन की ब्रेवरीज खरीद ली। फर्स्ट वर्ल्ड वार के बाद इस कंपनी को रिस्ट्रक्चर किया गया और इसका नाम डायर मेकिंन ब्रेवरीज रख दिया गया। इं...