‘मेरा रेप हो गया है माँ…मुझे बचा ले’ : अजमेर 92 का झकझोर देने वाला टीजर जारी, देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर बनी है फिल्म
अजमेर-92 (साभार: न्यूज18) देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर आधारित फिल्म ‘अजमेर 92’ (Ajmer 92) का टीजर जारी हो गया है। इसमें राजस्थान के अजमेर शहर के सुप्रसिद्ध गर्ल्स स्कूल की लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनका बलात्कार करने और उनके तत्कालीन सत्ताधारी दल की लीपा-पोती की कहानी है। इस कांड में लगभग 300 हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया गया था, जिनमें से कई छात्राओं ने आत्महत्या कर ली थी। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज होने के बाद लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। #Ajmer92 Teaser Out Now. https://t.co/t1g13RyoUU Releasing In Cinemas 21st July 2023. @KaranVermaActor #SumitSingh @SayajiShinde @actormanojjoshi #ShaliniKapoorSagar #AlkaAmin #BrijendraKalra #ZarinaWahab @Pushpen57476331 @UmeshNDTiwari @UandKFilms #LittleCrew #MaheshBalraj pic.twitter.com/khwPsLHpov — Reliance Entertainment (@RelianceEnt) July 13, 2023 Need to amply ...