चू%या, संस्कार के सरगना, आलसी, शास्त्रों के पीछे छिपने वाले… ब्राह्मणों पर पेशाब करने का ऐलान करने वाले अनुराग कश्यप बोले – नहीं वापस लूँगा अपनी बात
फ़िल्म अभिनेता अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक कमेंट में ब्राह्मणों के ऊपर पेशाब करने की बात कही थी, अब उन्होंने माफ़ी तो माँगी है लेकिन इस कथित माफ़ी के नाम पर भी अपने ही घृणा भरे एजेंडे को आगे बढ़ाया है। बता दें कि महाराष्ट्र के ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर बनी फिल्म ‘फुले’ की रिलीज में देरी को लेकर सेंसर बोर्ड पर भी वो बरसे थे। साथ ही फ़िल्म में हिन्दू धर्म के नकारात्मक चित्रण को लेकर विरोध का गुस्सा उन्होंने ब्राह्मणों पर भद्दी टिप्पणी करके निकाला था। अनुराग कश्यप को एक यूजर ने लिखा था कि ब्राह्मण से तुम्हारी जितनी सुलगेगी, उतनी सुलगाएँगे। इसी कमेंट का रिप्लाई देते हुए उन्होंने एक पूरे समुदाय पर टिप्पणी कर डाली। बाद में उन्होंने उस कमेंट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर डालते हुए ब्राह्मणों पर सारा जीवन शास्त्रों के पीछे छिपने का आरोप लगाया और अलसी बताया। उन्होंने ब्राह्मणों के लिए ‘चू%या’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ये लोग सारी ज़िंदगी दूसरों को नीचा दिखाकर ख़ुद को बड़ा बोलते हैं। अनुराग कश्यप को लोग इन टिप्पणियों के बाद सनकी बता रहे हैं। ...