केरल में आई तबाही के कारण लगभग 400 लोगों ने अपनी जान गवां दी और लाखों लोग बेघर हो गए. बाढ़ के कारण काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ था. आमजन सहित बॉलीवुड के कई सितारे केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए थे और करोड़ों रूपए दान किये थे. इसी बीच एक एक्ट्रेस ने केरल बाढ़ को लेकर बहुत ही साहसिक बात कह दी है. इस एक्ट्रेस के नाम है पायल रोहतगी जिनके एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पायल ने केरल में आई बाढ़ को गौहत्या से जोड़ दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि- ‘केरल में गौहत्या को बैन नहीं किया गया था. प्यारे केरल वासियों और राजनेताओं और साथ ही हिन्दुओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है लेकिन अगर आप ये सब खुलेआम करते हो तो शायद आपको बुरा लगे. लेकिन भगवान ने ही आप पर आपदा बरसाई है. भगवान एक ही है लेकिन आप किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं पंहुचा सकते हैं.’ ----------------------------------------------------- केरल में सरेआम काटी गई गाय केरल में गाय काटी गई, रिपोर्ट में आया कि भैंस कटी है, फिर आया कि बैल काटा गया है और अंततः कल-परसों तक इस पर चर्चा होगी कि केरल में जो पब...