कांग्रेस नेता का यह वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है। किसी ने ठीक ही कहा है "समय बड़ा बलवान होता है।" जिन दिनों सोनिया की तूती बोलती थी, राहुल, प्रियंका या खुद सोनिया कुछ भी बोल दें, किसी में साहस नहीं था, कुछ बोल दे। "गुजरात 2002 दंगों उपरान्त हुए गुजरात में हुए विधान सभा चुनावों में सोनिया गाँधी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को "मौत का सौदागर" के नाम से सम्बोधित करने पर कांग्रेस जो पतन शुरू हुआ अब तक थमने नहीं आया। किसी ने इतना भी कहने का साहस नहीं किया कि कांग्रेस की इस दुर्दशा के लिए अध्यक्षा सोनिया गाँधी ही जिम्मेदार हैं। अभी कुछ ही समय पूर्व, एक कांग्रेस नेता ने राहुल गाँधी को "पप्पू" के नाम से संबोधित क्या किया, पार्टी से निकाल दिया गया। अब उसी कतार में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता शैलेश चौबे जी आ गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ वाले बयान पर कांग्रेसी नेता ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बडवानी जिले के संगठन सचिव शैले...