भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सख्ती से इस्लामिक आतंकवाद को विश्व पटल पर बार-बार उठाने से विश्व ने आतंकवाद को गम्भीरता से लेना शुरू किया है। जबकि पहले विश्व भारत द्वारा पाकिस्तान द्वारा आयोजित आतंकवाद के मुद्दे पर "आपसी मतभेद" आदि बात कहकर कभी गम्भीरता से नहीं लेने का प्रयास ही नहीं किया था। अब आतंकवाद से ग्रस्त मुस्लिम देश पाकिस्तान को निशाने पर ले रहे हैं। कुवैत ने पाकिस्तान समेत पांच इस्लामी देशों के नागरिकों के अपने यहां घुसने पर पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तान के अलावा बाकी देश हैं- सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और ईरान। पिछले दिनों अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जब सात देशों के नागरिकों के अपने यहां आने पर रोक लगाई थी तो दुनिया भर में काफी हंगामा हुआ था। लेकिन ये पहली बार है जब एक इस्लामी आबादी वाला देश ही बाकी इस्लामी देशों से खतरा महसूस कर रहा है। उधर पाकिस्तान सरकार सफाई दे रही है कि उसके नागरिकों पर पाबंदी नहीं है। लेकिन कुवैती सरकार के आदेश में साफ-साफ पाकिस्तान का नाम लिखा हुआ है। वहां हजारों की तादाद में पाकिस्तानी मजदूर काम करते हैं। ...