राजधानी दिल्ली में आयोजित महिला आयोग के एक कार्यक्रम में रेखा शर्मा ने एक अलग ही मुद्दा उठाया हैं, उन्होंने कहा की बिल से केवल राजनेताओं की बहन बेटियों को ही फायदा होगा। उन्होंने कहा की उनके पास आरक्षण तंत्र का आरक्षण हैं। उन्होंने तर्क किया हैं की महिलाओं को राजनीती में आने के लिए अपने रास्ते खुद बनाने चाहिए। रेखा शर्मा ने यह बयान तब दिया जब विपक्षी दलों की तरफ से लोक सभा और राज्यों की विधान सभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग चल रही थी। भारत में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व विषय पर आयोजित चर्चा में रेखा शर्मा ने कहा, "यदि आप मुझसे पूछते हैं तो वास्तव में मेरे पास आरक्षण को लेकर आरक्षण है। आरक्षण की मदद से मेरे और आपके जैसे लोगों के लिए राजनीती में प्रवेश करना मुश्किल होगा। हमें अपना रास्ता खुद बनाना होगा। यह केवल कुछ नेताओं की बीवियों और बेटियों की ही मदद करेगा।" शर्मा के मुताबिक कई महिलाओं को पंचायत स्तर पर चुना गया है। लेकिन उनके पास उनके द्वारा किये गए कार्यों का सबूत नहीं हैं, उन्हें नहीं पता होता हैं की सरकार ने पंचायत को कितना प...