अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से शादी कर ली है। स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। वीडियो में तस्वीरों और चैट्स के अलावा शादी के कागजात भी दिखाए गए हैं। स्वरा भास्कर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत से लेकर विवाह तक की घटनाएँ दिखाई गई हैं। वीडियो के अनुसार साल 2019 में एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। वीडियो पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा: “कई बार आप उन चीजों को दूर तलाशते रहते हैं, जो आपके बिल्कुल नजदीक होती है। इसके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होता। हम प्यार की तलाश में थे लेकिन पहले हमें दोस्ती मिली। उसके बाद हम दोनों एक दूसरे से मिले। फहद ज़िरार अहमद मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है। दिल में उथल-पुथल सा है लेकिन जो भी है अब तुम्हारा है।” Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other! Welcome to...