आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार सत्ता के नशे में चूर भाजपाई क्या बोल रहे हैं, ऐसा यदि राम-सीता के बारे में किसी अन्य धर्म वालों ने बोला होता, ये ही भाजपाई शोर मचा देते, क्योकि उत्तर प्रदेश और केन्द्र में इन्हीं की सरकार है। ऐसा नहीं है, कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा ने सबकुछ गलत ही बोला है। कुछ सच्चाई भी है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र भी हैं। उदाहरण, गुरुत्वाकर्षण बल, प्लास्टिक सर्जरी और परमाणु की खोज भी भारत में हुई थी। इस सन्दर्भ में स्मरण आती है, जिस समय भारत में केबल टीवी का युग था, उस समय मेरा केबल वाला सुबह के भक्ति की कैसेट प्रसारित करता था। भजनों से अतिरिक्त माता जागरण की दो भिन्न-भिन्न कैसेट में महन्तों के प्रवचन आज तक दिमाग से निकले नहीं है, 1. "जिस श्रद्धा भाव से भक्त अपनी हैसियत के अनुसार जो कुछ भी माता के चरणों में समर्पित किया है, क्या उसी श्रद्धा भाव से उन्होंने अपने माता-पिता को भोजन, वस्त्र और फल का सेवन करवाते हैं? यदि नहीं, तो माता पर अर्पित किया सबकुछ बेकार है, माता भी स्वीकार नहीं करेगी, क्योकि इस धरती पर हमारे माता-पिता ही ...