हिन्दुस्तान की राजधानी दिल्ली से मात्र 60 किलोमीटर दूर बुलंदशहर में एक महिला को उसके पति ने बेल्ट से पीटा। महिला चीखती चिल्लाती रही, बचने की कोशिश करती रही, लेकिन पति ने उसके दोनों हाथों को पेड़ से बांध रखा था। महिला के पास खुद को बचाने का कोई चारा नहीं था। हर चोट के साथ महिला चिल्लाती, बचाने की गुहार लगाती, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। बुलंदशहर के स्याना इलाके में जिस वक्त ये वाकया हो रहा था लगभग 50 से 60 लोग, जिसमें ज्यादातर मर्द थे, इस वाकये तो देख रहे थे, लेकिन किसी ने इस घटना को रोकने की कोशिश नहीं की थी। यहां कुछ लोग मुस्कुरा रहे थे, तो कुछ वीडियो बना रहे थे, जबकि कुछ पंचायत के आदेश की तामील को बड़े इत्मीनान होकर देख रहे थे। दरअसल गांव के एक पंचायत ने महिला को पीटने का आदेश दिया था। महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। गांव की पंचायत ने उस पर आरोप लगाये और उस पर पीटने का फैसला सुना दिया। लोगों द्वारा बनाया गया ये वीडियो वीभत्स है। ये वीडियो एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर जबर्दस्त सर्कुलेट हो रहा था। स्थानीय लोगों का यह भी कहा जा रहा है कि जिस चीज स...