5 करोड़ रूपए दो या मरो… बिश्नोई गैंग के नाम से सलमान खान को धमकी; आखिर माफिया फंडिंग पर क्यों हिन्दू विरोधी फिल्में बनाते रहे? आज क्यों बिलबिला रहा बॉलीवुड?
बबूल का पेड़ बो कर आम की कामना क्यों कर रहा है बॉलीवुड?पहले भी तो फिल्में बनती थी। 70 के दशक से लेकर आज तक बॉलीवुड माफिया के जाल में ही फंसा हुआ है। यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'दीवार' हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित पर निर्मित की, क्यों? यह था बॉलीवुड का माफिया के आगे आत्मसमर्पण। आज वही आग बॉलीवुड को जला रही है। हिन्दुओं और उनके मंदिरों में रोमांस और हत्या के षड़यंत्र दिखाना और अक्ल के अंधे हिन्दू दर्शक वाह-वाह करते नज़र आते थे। राहुल गाँधी पर यह कहने पर आरोपित करते है जब राहुल ने कहा कि 'मंदिर में लोग लड़की झेड़ने जाते है। लेकिन सुनील दत्त और आशा पारिख अभिनीत फिल्म 'हीरा' में फिल्माया गीत 'मैं तुझसे मिलने आयी मंदिर जाने के बहाने...' पर आज भी आनंद लेते हैं। एक लम्बी लिस्ट है। शायद ही कोई चर्चित निर्माता निर्देशक अपनी तिजोरी भरने के लिए हिन्दू आस्था पर प्रहार करने से नहीं चूका। बॉलीवुड गुलशन कुमार की निर्मम हत्या होने पर चुप रहा जिस कारण सुशांत का भी अंत हुआ। यदि गुलशन की हत्या का बॉलीवुड ने विरोध किया होता शायद सुशांत की जान नहीं जाती। फिल्म के स्प...