निर्भया कांड का दोषी रिहाई बाद अब इंदौर में चाय-पकौड़े बेच रहा है। आ रही खबरों के मुताबिक उसकी सुरक्षा को देखते हुए यह नहीं बताया कि वह इंदौर में किस जगह है। नाबालिग(अब बालिग) अपने घर पर भी जाने से बच रहा है। जानकारी के अनुसार निर्भया सामूहिक दुष्कर्म कांड में शामिल नाबालिग को बाल सुधार गृह से रिहाई मिल गई। उसे 3 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन उसकी सुरक्षा को देखते हुए रिहाई की तारीख से 3 दिन पहले ही सुधार गृह से निकालकर मुखर्जी नगर स्थित NGO के आश्रम में रखा गया। सजा के दौरान ही वह बालिग हो गया था। इस आश्रम में उसकी 2 महीने तक काउंसलिंग की गई। काउंसलर ने बताया कि इस दौरान वह बेहद शांत और गंभीर रहा। उसे अपने किए पर पछतावा भी था और दुख भी। इस दौरान उसने खाना बनाने का भी प्रशिक्षण लिया। दो महीने बाद उसकी मनोदशा जब सामान्य हुई तो उसे घर जाने दिया गया। सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली से सीधे MP अपने रिश्तेदार के पास चला गया। वहीं पर एक नए नाम के साथ अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू कर अपनी रोजी रोटी चला रहा है। उसकी सुरक्षा को देखते हुए परिजन मध्य प्रदेश जाकर अपने बेटे से मिलते हैं। वही...