Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Narendra Modi

एससी/एसटी कानून: सवर्ण संगठनों का आज भारत बंद

एससी-एसटी एक्ट  पर  सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर नया कानून बनाने के बाद केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नए कानून के खिलाफ कुछ राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अदालत के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर सवर्ण संगठनों ने 6 सितंबर को भारत बंद बुलाया है। बंद की मांग सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार के संगठनों ने की है। मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले दलित संगठनों ने भी 2 अप्रैल को भारत बंद बुलाया था। संशोधित कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित आवास पर प्रदर्शन हुआ। राज्य में मंत्री माया सिंह को काले झंडे दिखाए गए। विदिशा में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को भी विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के सामने भी नारेबाजी हुई। बढ़ते विरोध की वजह से पुलिस ने ग्वालियर में मंत्रियों के बंगलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी सांसद, मंत्री और विधायकों ने बुधवार और गुरुवार के तमाम सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए...

मोदी दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्सियत, ट्रम्प-पोप उनसे पीछे

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली हस्तियों में 8वें नंबर पर हैं। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पोप फ्रांसिस भी उनसे पीछे हैं। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी भी उनसे पीछे हैं। हाल ही में ब्रिटेन की एक संस्था ‘यू-गव’ (YouGov) ने विश्व की सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्सियतों को लेकर एक सर्वे किया। इस सूची में मोदी के अलावा  अमिताभ बच्चन  और ऐश्वर्या राय समेत 21 भारतीय शामिल हैं। पुरुषों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले नंबर पर हैं। वहींस महिलाओं में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली टॉप पर हैं।  यू-गव ने ये सर्वे दुनिया के कुल 25 देशों में किया। इसके लिए करीब 37 हजार लोगों का इंटरव्यू लिया गया। खास है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (17वें स्थान) से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। पुरुषों की सूची में जहां ओबामा दूसरे स्थान पर हैं, वहीं महिलाओं में दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हैं।  पुरुषों की सूची में हर प्रोफेशन के लोग - म...

एनपीए पर मोदी के आरोप पर कांग्रेस चुप क्यों है?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कांग्रेस पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहिए। उन्हें संसद में पूछना चाहिए कि ऐसा कौन सा “टैक्स” था जिसका पैसा सरकार के खाते में नहीं जाता था? लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सबसे महत्वपूर्ण अंश यह था जब उन्होंने बताया कि जब तक कांग्रेस सत्ता में थी तब तक बैंकों को लूटने का खेल चलता रहा। उन्होंने कहा कि आजादी के 60 साल के बाद बैंकों ने कुल 18 लाख करोड़ रुपए लोन के रूप में दिए थे, लेकिन 2008 से 2014 के बीच मात्र 6 साल में यह रकम 18 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 52 लाख करोड़ रुपए हो गई। पीएम ने पूछा कि 6 साल में यह रकम कैसे दोगुनी (34 लाख करोड़ रुपए) हो गई? प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व में इंटरनेट बैंकिंग आने के पहले ही भारत में फोन बैंकिंग शुरू हो गई थी। इन 6 साल में कांग्रेस ने अपने चहेते लोगों के लिए बैंकों का खजाना लुटा दिया। उसका क्या तरीका था? कागज वगैरह कुछ देखना नहीं था, केवल टेलीफोन आता था कि लोन दे दो। लोन चुकाने के लिए दूसरा लोन दे दो उसके बाद कोई ...

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन कई बार अनजाने में कही बात भी बहुत कुछ कह जाती है. भारत की यात्रा पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के मुंह से ऐसी ही एक बात आज निकल गई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त घोषणा के दौरान कहा कि वह 2020 में प्रधानमंत्री की कोरिया यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं 2020 में प्रधानमंत्री मोदी की कोरिया यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और तब तक मुझे उम्मीद है कि हम विभिन्न बहुपक्षीय सम्मेलनों में अपनी घनिष्ठ बातचीत जारी रखेंगे.' दीगर बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल मई 2019 तक ही है. इसके बाद दक्षिण  कोरियाई राष्ट्रपति  के साथ विभिन्न बहुपक्षीय सम्मेलनों में बातचीत और 2020 में कोरिया दौरा वो तभी करेंगे, जबकि अगले लोकसभा चुनावों में उन्हें जीत हासिल हो और वो एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनें. इस तरह देखा जाए तो मून जे-इन ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की घोषणा कर दी. भले ही ये बात वो अनजाने में कह गए हों. लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मौके ...

जब समाज को तोड़ने वाली ताकतें हावी हों, तब योग जोड़ने का काम करता है-- नरेन्द्र मोदी

देहरादून के वन अनुसंधान केंद्र के मैदान पर योगाभ्यास करते नरेन्द्र मोदी  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जून 21 को देहरादून के वन अनुसंधान केंद्र के मैदान पर योगाभ्यास किया। यहां करीब 50 हजार लोगों के एकसाथ योग करने का दावा किया गया। मोदी ने योग की अहमियत भी बताई। उन्होंने कहा कि आज देहरादून से लेकर डबलिन तक, योग पूरी दुनिया को जोड़ रहा है। जब तोड़ने वाली ताकतें हावी हों तो समाज में बिखराव आता है। व्यक्ति खुद ही अंदर से टूटता जाता है। जीवन में तनाव बढ़ता जाता है। इस बिखराव के बीच योग जोड़ने का काम करता है। नरेंद्र मोदी की पहल के बाद 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव मंजूर किया था। इसके लिए 21 जून को चुना गया जो वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। 2015 में पहला विश्व योग दिवस मना। यह चौथा साल है। प्रधानमंत्री ने कहा, "हम हमारी इस विरासत पर गर्व करेंगे तो विश्व हम पर गर्व करेगा। संयुक्त राष्ट्र में सबसे कम समय में स्वीकार किया जाने वाला प्रस्ताव योग दिवस का है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। योग ने दुनिया को इलनेस...

जम्मू-कश्मीर: सर्वाधिक राष्ट्रपति शासन वाला प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी‌) और भाजपा की गठबंधन सरकार गिरने के 24 घंटे के अंदर राज्यपाल शासन लगा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार सुबह इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मंजूरी दी। इससे पहले मंगलवार शाम को राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्यपाल शासन लगाने के लिए राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी थी। वोहरा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि वे  अमरनाथ यात्रा  खत्म होने तक गवर्नर बने रह सकते हैं। अमरनाथ यात्रा 28 जून से 26 अगस्त तक चलेगी। राज्य में पिछले 10 साल में यह चौथी बार राज्यपाल शासन लगा है। पीडीपी और भाजपा के बीच सवा तीन साल पहले गठबंधन हुआ था। भाजपा ने मंगलवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से गठबंधन तोड़कर महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। कांग्रेस और पीडीपी ने एकदूसरे के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी किसी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 11 चुनाव हुए, राज्य ने 8 बार राज्यपाल शासन देखा कब-कब लगा राज्यपाल शासन पहला 26 म...

आप का धरना: क्या कोई मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य सचिव को अपमानित करने का साहस कर सकता है?

सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री धरने पर आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  अफसरों की हड़ताल को लेकर उपराज्यपाल सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना  लगातार  7 दिन से जारी है। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव के लिए जून 17 की शाम मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से मार्च शुरू किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग से आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस के मुताबिक, आप ने प्रदर्शन के लिए इजाजत ही नहीं ली है। हालांकि, इसके चलते 5 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। केजरीवाल ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया है। वहीं, आईएएस अफसर हड़ताल पर होने की बात से इनकार कर रहे हैं। प्रदर्शन में नहीं होगी हिंसा आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की लोकतांत्रिक सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। कांग्रेस भाजपा की बी टीम बन गई। हम उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस और पीएमओ को भरोसा दिलाते हैं कि प्रदर्शन के दौरान कोई हिंसा नहीं होगी।" 11 जून से केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और  गोपाल राय  एलजी ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)