यू-गव ने ये सर्वे दुनिया के कुल 25 देशों में किया। इसके लिए करीब 37 हजार लोगों का इंटरव्यू लिया गया। खास है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (17वें स्थान) से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। पुरुषों की सूची में जहां ओबामा दूसरे स्थान पर हैं, वहीं महिलाओं में दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हैं।
पुरुषों की सूची में हर प्रोफेशन के लोग - महिलाओं की लिस्ट में सेलेब्रिटी ज्यादा: जहां पुरुषों की सूची में ज्यादातर पसंद किए जाने वाले लोग अलग-अलग प्रोफेशन से हैं, वहीं महिलाओं की टॉप-20 में 14 सेलेब्रिटी सिनेमा उद्योग से जुड़ी हैं। इनमें एंजेलिना जॉली, ओप्राह विन्फ्रे, एमा वॉटसन, टेलर स्विफ्ट, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा प्रमुख हैं।
पुरुषों में राजनीतिज्ञ, खिलाड़ी, सेलिब्रिटी और व्यवसायी हैं। राजनीतिज्ञों में सबसे ऊपर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन छठे और नरेंद्र मोदी हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे इमरान खान सूची में 20वें नंबर पर हैं।
दूसरी तरफ व्यवसायी में अमेरिका के बिल गेट्स के बाद चीन के जैक मा सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। वे सूची में 5वें नंबर पर हैं। इसके बाद वॉरेन बफे 12वें और एलन मस्क 14वें नंबर पर हैं। खिलाड़ियों में सबसे आगे पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उन्हें सर्वे में लोगों ने 10वां सबसे पसंदीदा शख्स बताया है। अर्जेंटिना के लियोनेल मेसी उनके ठीक नीचे 11वें स्थान पर हैं। हालांकि, इन दोनों के अलावा कोई भी और खिलाड़ी टॉप-20 में नहीं है।
| दुनिया में सबसे पसंदीदा (पुरुष) | दुनिया में सबसे पसंदीदा (महिला) | |
| 1. | बिल गेट्स | एंजेलिना जोली |
| 2. | बराक ओबामा | मिशेल ओबामा |
| 3. | जैकी चेन | ओपरा विन्फ्रे |
| 4. | शी जिनपिंग | क्वीन एलिजाबेथ-2 |
| 5. | जैक मा | हिलेरी क्लिंटन |
| 6. | व्लादिमीर पुतिन | एमा वॉटसन |
| 7. | दलाई लामा | मलाला युसुफजई |
| 8. | नरेंद्र मोदी | एंजेला मर्केल |
| 9. | अमिताभ बच्चन | टेलर स्विफ्ट |
| 10. | क्रिस्टियानो रोनाल्डो | मडोना |
| 11. | लियोनेल मेसी | ऐश्वर्या राय |
| 12. | वॉरेन बफे | प्रियंका चोपड़ा |
| 13. | डेविड बेकहम | दीपिका पादुकोण |
| 14. | एलन मस्क | गैल गेडट |
| 15. | माइकल जॉर्डन | थेरेसा मे |
| 16. | पोप फ्रांसिस | ल्यू इफी |
| 17. | डोनाल्ड ट्रम्प | यांग मी |
| 18. | एंडी लाऊ | फान बिंगबिंग |
| 19. | रिसेप तैयप एर्दोगान | झाओ फी |
| 20. | इमरान खान | ऐलिजाबेथ वॉरेन |
Comments