बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस समय लंदन में हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वह भारत को काफी मिस कर रही हैं। दरअसल, सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर कर लंबा पोस्ट लिखा है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ कहीं जाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सोनम कपूर मुस्कुरा रही हैं और आनंद आहूजा पीछे मुड़ कर जीभ निकाल कर हँस रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ऐक्ट्रेस ने लिखा, “मैं भारत को इतना मिस कर रही हूँ और अपने परिवार और दोस्तों से मिलने अपने घर वापस आना चाहती हूँ, लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा करके मैं लंदन में अपने नए घर को निराश करूँगी, जिसने मुझे मेरे खूबसूरत पति के साथ बहुत कुछ दिया है।” इसके साथ ही सोनम ने लिखा, “लंदन में एक बुरा दिन अभी भी किसी और जगह के अच्छे दिन से बेहतर है।” उन्होंने 19वीं सदी के अमेरिकी निबंधकार वाल्डो इमर्सन के एक कोट का हवाला देते हुए कहा, “लंदन में सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ भिन्न-भिन्न मतों और धर्मों के लोगों के रहने के ...