उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई गैंगरेप की घटनाओं से पूरे देश गुस्से में है। फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटरों ने भी इन दोनों घटनाओं पर गुस्सा जाहिर किया है. अप्रैल 13 की सुबह सोनम कपूर, सानिया मिर्जा से कई सितारों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अब भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी कठुआ गैंगरेप पर गहरी नाराजगी जताई है। वहीं सरकार की ओर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान आया है। उन्होंने अपने बयान में कठुआ गैंगरेप के आरोपियों को सजा दी जाएगी।
अवलोकन करें:--
Gautam Gambhir
Indian consciousness was raped in Unnao and then in Kathua. It’s now being murdered in corridors of our stinking systems. Come on ‘Mr System’, show us if you have the balls to punish the perpetrators, I challenge you. #KathuaMurderCase #UnnaoRapeCase
जम्मू के कठुआ जिले में रस्साना जंगलों से 17 जनवरी को एक आठ साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था.गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्नाव और कठुआ गैंगरेप की घटना भारत की चेतना के साथ बलात्कार है. भारत का सिस्टम काफी खराब हो गया है और हर गली में उसकी हत्या हो रही है. अगर हिम्मत है तो अराधियों को पकड़कर दिखाइए."
गंभीर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कठुआ गैंगरेप में 8 साल की बच्ची का केस लड़ रही दीपिका सिंह राजावत का समर्थन किया. उन्होंने लिखा, मुझे उन लोगों, खासकर वकीलों पर, शर्म आ रही है जो दीपिका का विरोध कर रहे हैं. बेटी बचाओ से अब क्या अब हम बलात्कारी बचाओ हो गए हैं?
फिल्म बिरादरी ने दी तीखी प्रतिक्रिया
भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों ने उन्नाव और कठुआ मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना के अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने और उन्हें कठोर सजा देने की मांग की है. देश को झकझोर देने वाले इन दोनों घटनाओं पर जावेद अख्तर , अभिषेक बच्चन , स्वरा भास्कर और हंसल मेहता सहित फिल्म उद्योग के अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा की.
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कठुआ की पीड़िता की तस्वीर हैशटैग करते हुए साझा की. निर्देशक हंसल मेहता ने न्यूयॉर्क टाइम्स की मामले की उस रिपोर्ट को रिट्वीट किया जिसमें हिंदू राष्ट्रवादी ,आरोपियों के बचाव में प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने इस रिपोर्ट का लिंक साझा करते हुए लिखा , “ क्या यह राष्ट्रवाद है ?”
सोनम कपूर ने भी इस लेख को साझा करते हुए ट्वीट किया, “फर्जी राष्ट्रवादी और फर्जी हिंदू ...” अभिनेत्री ने लिखा, “फर्जी राष्ट्रवादियों और फर्जी हिंदुओं की वजह से शर्मिंदा हूं.मैं विश्वास नहीं कर सकती कि यह मेरे देश में हो रहा है.”
अभिनेता रितेश देशमुख, राहुल बोस और रणवीर शोरी ने भी बच्ची के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्वीट किया. वहीं , अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लिखा कि अगर इन लोगों के पास हिंदूत्व के लिए जरा भी आदर है तो उन्हें मंदिर में बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.ये लोग नवरात्र करते हैं और देवी मां से प्रार्थना करते हैं और फिर भी बलात्कार करने वाले लोगों के समर्थन में आते हैं तो इन्हें शर्म आनी चाहिए.
अवलोकन करें:--
Gautam Gambhir जम्मू के कठुआ जिले में रस्साना जंगलों से 17 जनवरी को एक आठ साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था.गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उन्नाव और कठुआ गैंगरेप की घटना भारत की चेतना के साथ बलात्कार है. भारत का सिस्टम काफी खराब हो गया है और हर गली में उसकी हत्या हो रही है. अगर हिम्मत है तो अराधियों को पकड़कर दिखाइए."
गंभीर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कठुआ गैंगरेप में 8 साल की बच्ची का केस लड़ रही दीपिका सिंह राजावत का समर्थन किया. उन्होंने लिखा, मुझे उन लोगों, खासकर वकीलों पर, शर्म आ रही है जो दीपिका का विरोध कर रहे हैं. बेटी बचाओ से अब क्या अब हम बलात्कारी बचाओ हो गए हैं?
Shame on those, especially the lawyers, who are challenging and obstructing Deepika Singh Rajawat, the counsel of our victimised daughter from Kathua. बेटी बचाओ से अब क्या अब हम बलात्कारी बचाओ हो गए हैं? #kathuaHorror

Comments