नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके का आकलन हर वर्ग अपने हिसाब से कर रहा है, कारोबारी वर्ग से लेकर मीडिया और जनता से लेकर अधिकारियों तक में पीएम मोदी एक स्वच्छ संदेश पहुंचा रहे हैं. ये संदेश है कि हर किसी को अपने दायरे में रहना होगा. फिर वो चाहे मीडिया हो या फिर कारोबारी वर्ग, संविधान के दायरे से बाहर जाने पर किसी की सुनवाई नहीं होगी. NDTV के ओनर प्रणव रॉय तक भी एक संदेश पहुंचा है, मनी लॉन्डरिंग के आरोपों में ED के बाद अब SEBI ने नोटिस थमा दिया, आपको बता दें कि प्रणय रॉय को 2030 करोड़ रुपये के निवेश के सिलसिले में ईडी ने नोटिस भेजा था. इस मामले को निपटाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प प्रणव रॉय के पास नहीं था. और हमारे देश में किसी भी मामले को निपटाने के लिए सेंटिंग की जरूरत होती है. वेब पोर्टल www.indiasamvad.co.in में छपी खबर के मुताबिक NDTV के प्रणव रॉय ने इस मामले को निपटाने की जिम्मेदारी अपने ही संस्थान की मशहूर महिला पत्रकार बरखा दत्त को दी. बरखा दत्त ने इस मामले को निपटाने के लिए अरुण जेटली से संपर्क किया और बड़ी मुश्किल के बाद जेटली को रॉय से मिलने के मनाया. पोर्टल के मुत...