KRK (बीच में) ने क्यों लिया अर्जुन कपूर (बाएँ) और MF हुसैन का नाम (दाएँ) खुद को अभिनेता और फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और कहा कि वो मशहूर चित्रकार दिवंगत MF हुसैन की तरह हमेशा के लिए भारत छोड़ सकते हैं। उन्होंने कानूनी पचड़े से बचने के लिए देश छोड़ने की बात की। उन्होंने साथ ही चेताया कि उन्हें ज्यादा तंग न किया जाए, वरना उनके पास कई वीडियो और ऐसे राज़ हैं, जिनसे बड़े-बड़े रहस्य खुल सकते हैं। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड के लोगों को सोचना चाहिए कि वो कोर्ट का इस्तेमाल कर के मुझे तभी रोक पाएँगे, जब मैं भारत में रहूँगा। लेकिन, जैसे ही मैंने भारत छोड़ा, मुझे दुनिया का कोई कानून फिल्मों की समीक्षा से नहीं रोक पाएगा। अगर मैं भारत छोड़ कर चला जाता हूँ तो बॉलीवुड वाले ज़िंदगी भर अफ़सोस करेंगे, क्योंकि भाईचारा ख़त्म हो चुका होगा। मैं कई बॉलीवुड वालों की चड्डी उतार सकता हूँ। अगर मैं भारत से बाहर गया तो मैं ये ...