Skip to main content

‘MF हुसैन की तरह भारत छोड़ा तो बॉलीवुड वालों की चड्डी उतार दूँगा’: KRK

खुद को अभिनेता और फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल आर खान (KRK) ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड के लोग उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और कहा कि वो मशहूर चित्रकार दिवंगत MF हुसैन की तरह हमेशा के लिए भारत छोड़ सकते हैं। उन्होंने कानूनी पचड़े से बचने के लिए देश छोड़ने की बात की। उन्होंने साथ ही चेताया कि उन्हें ज्यादा तंग न किया जाए, वरना उनके पास कई वीडियो और ऐसे राज़ हैं, जिनसे बड़े-बड़े रहस्य खुल सकते हैं।

उन्होंने कहा, “बॉलीवुड के लोगों को सोचना चाहिए कि वो कोर्ट का इस्तेमाल कर के मुझे तभी रोक पाएँगे, जब मैं भारत में रहूँगा। लेकिन, जैसे ही मैंने भारत छोड़ा, मुझे दुनिया का कोई कानून फिल्मों की समीक्षा से नहीं रोक पाएगा। अगर मैं भारत छोड़ कर चला जाता हूँ तो बॉलीवुड वाले ज़िंदगी भर अफ़सोस करेंगे, क्योंकि भाईचारा ख़त्म हो चुका होगा। मैं कई बॉलीवुड वालों की चड्डी उतार सकता हूँ। अगर मैं भारत से बाहर गया तो मैं ये सब बहुत धूम-धाम से करूँगा।”

KRK ने बॉलीवुड के लोगों को चेताया कि वो आज जो भी कह रहे हैं, अच्छी तरह नोट कर लें। उन्होंने कहा कि वो खुद फिल्मों की समीक्षा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन बॉलीवुड वाले ही उन पर ऐसा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे पहले KRK ने सलमान खान को एक टीवी अभिनेता बना कर छोड़ देने और उन्हें सड़क पर लाने की धमकी दी थी। उनके खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 7 जून को होनी है।

                                                             KRK ने ट्विटर पर रखी अपनी बात
KRK ने सलमान खान के खिलाफ लड़ाई में अभिनेता अर्जुन कपूर का समर्थन मिलने का दावा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि अर्जुन कपूर ने उन्हें फोन कर के लंबी चर्चा की। उन्होंने अर्जुन को अपने असली दोस्त करार देते हुए कहा कि वो एक ऐसे ‘मर्द’ हैं जो किसी से डरते नहीं हैं। कमाल आर खान ने वादा किया कि वो आगे अर्जुन कपूर की किसी भी फिल्म की आलोचना नहीं करेंगे।

 KRK ने ट्विटर पर लिखा, “क्या मेरी समीक्षा न करने से आप गदहे से घोड़े बन जाओगे? आप गदहे हो और गदहे ही रहोगे। बॉलीवुड गलत करे या सही, अगर आपको यहाँ रहना है तो उनकी हार एक करतूत का समर्थन करना पड़ेगा। अगर आप सिर्फ सच्चाई का साथ देते हैं तो आपका करियर खत्म कर दिया जाएगा। बॉलीवुड मुंबई का मालिक है और यहाँ आप उन्हें कुछ भी करने से रोक नहीं सकते। ये एक इलूमिनाती दुनिया है।”

गायक मीका सिंह ने KRK के ऊपर एक गाना बनाया है। इस गाने में म्यूजिक के साथ-साथ कुत्तों के भौंकने की आवाज़ें भी आ रही हैं। उन्होंने कमाल आर खान के घर के बाहर वीडियो बनाया और दावा किया कि KRK ने सलमान खान के डर सर अपना घर ही बेच डाला है। मीका ने कहा, “तू सारी उम्र मेरा बेटा ही रहेगा, मेरी ऐसी कोई लड़ाई नहीं है। तुम मेरे बेटे हो। तूने ये घर बेच दिया है अब और जितने घर हैं, उन्हें मत बेचना क्योंकि मेरी तेरे से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...