दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार एक नई मुसीबत में घिर गयी है। आरोप है कि केजरीवाल के आवास पर फरवरी 19 की देर रात आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट की और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक के दौरान आप के दो विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ बदसलूकी की। इस बीच, मुख्य सचिव ने उप-राज्यपाल अनिल बैजल को इस घटना से अवगत कराया है। फरवरी 19 रात जब आप सब नींद में थे उस वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर जबरदस्त ड्रामे की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी। बहस और उसके बाद वो हुआ जो आज तक देश में कभी भी, कहीं भी नहीं हुआ। केजरीवाल के विधायकों ने गुंडागर्दी की हदें पार करते हुए मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हाथापाई की और उन्हें थप्पड़ मारे। इस ‘थप्पड़ कांड’ पर आप बहुत कुछ पढ़ और देख चुके हैं। इस पर भी बात करेंगे, पहले जाने लेते हैं कि दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि यह बैठक दिल्ली में राशन के मुद्दे पर बुलाई गई थी। आप का कहना ह...