आज से कुछ महीने पहले दिल्ली के जेएनयू कैंपस में देश विरोधी नारे लगाए गए थे। इसके बाद देश में एक भूचाल सा गया था। लेकिन शुक्रवार की देर शाम पटना की सड़कों पर जाकिर नाइक के समर्थन में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना शुरु कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने एआइएमआइएम सुप्रीमो ओवैसी व मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक के समर्थन में कुछ लोगों ने पटना साइंस कॉलेज से कारगिल चौक तक एक जुलूस निकाला था। जुलूस कुछ दुर आगे जैसे ही बढा इसमें शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी पीके ठाकुर ने बताया कि पीरबहोर थाने में इन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जुलूस की वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है ताकि देश विरोधी नारे लगाने वाले लोगों तक पहुंचा जा सके। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने भी इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग को जांच के लिए दिल्ली भेज दिया है।
ऐसा पहली बार हुआ है बिहार में
अब तक के इतिहास में बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है जब खुलेआम देश विरोधी नारा लगाया गया हो। यूं कहें कि बिहार में पहली बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। इस नारे को लेकर पटना पुलिस पहले तो इससे इंकार कर रही थी। लेकिन जब इसका वीडियो वायरल हो गया तब वह हरकत में आ गई।
बिहार की राजधानी में शुक्रवार को विवादित धर्मगुरु
जाकिर नार्इक और एमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सपोर्ट में रैली निकाली
गई। इस रैली में लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद´ के नारे भी लगाए। रैली में
शामिल लोगों ने केंद्र सरकार को मुसलमान विरोधी बताया।
बिहार में यह पहली घटना है जब किसी रैली या प्रदर्शन के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की इस रैली में लोग जाकिर नार्इक और ओवैसी के समर्थन वाले बैनर और झंडा लिए थे। फ्रंट के नेता मो. रेयाज मोआरि ने कहा, ‘भारत में मुसलमान नेताओं को चुप कराने का षडयंत्र रचा जा रही है।’
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने पटना के पीरबहोर थाने में केस दर्ज किया है। एसएसपी को जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो को जांच के लिए दिल्ली भेज दिया है।
बिहार की राजधानी में शुक्रवार को विवादित धर्मगुरु
जाकिर नार्इक और एमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सपोर्ट में रैली निकाली
गई। इस रैली में लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद´ के नारे भी लगाए। रैली में
शामिल लोगों ने केंद्र सरकार को मुसलमान विरोधी बताया।बिहार में यह पहली घटना है जब किसी रैली या प्रदर्शन के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की इस रैली में लोग जाकिर नार्इक और ओवैसी के समर्थन वाले बैनर और झंडा लिए थे। फ्रंट के नेता मो. रेयाज मोआरि ने कहा, ‘भारत में मुसलमान नेताओं को चुप कराने का षडयंत्र रचा जा रही है।’
पुलिस ने शुरू की जांच
जाकिर नार्इक और ओवैसी के समर्थन में निकाली गई रैली में लगाए गए नारों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। राज्य पुलिस इसमें सेंट्रल एजेंसीज की भी मदद ले रही है। डीजीपी पीके ठाकुर ने कहा, ”रैली पहले से तय थी। उसमें किस तरह के नारे लगाए गए उसकी जांच चल रही है। वीडियो फुटेज को भी देखा जा रहा है। साथ ही इस मामले में सेंट्रल एजेंसीज की भी मदद ली जा रही है।प्राथमिकी दर्ज, दो से पूछताछ जारी
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने पटना के पीरबहोर थाने में केस दर्ज किया है। एसएसपी को जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो को जांच के लिए दिल्ली भेज दिया है।
Comments