Skip to main content

अंकिता ने किया रिया चक्रवर्ती के झूठ का पर्दाफाश

सुशांत सिंह
देश के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा कि एक मुख्य आरोपी को इनोसेंट दिखाने के लिए इस तरह से किसी न्यूज चैनल द्वारा इतनी बड़ी लॉबिंग की जा रही हो, जबकि अभी इस केस की जाँच इस देश की सर्वोच्च जाँच एजेंसी CBI कर रही हो। सुशांत सिंह की मौत का रहस्य और गहराता जा रहा है, जैसे जैसे जाँच आगे बढ़ रही है। पूरा देश देख रहा है कि शुशांत सिंह की मौत के साथ ही बॉलीवुड और राजनीतिक रसूख सहित अंडरवर्ल्ड माफियाओं के कनेक्शन किस तरह से CBI जाँच में परत दर परत खुलते जा रहा है। रिया चक्रवर्ती को इस तरह एक न्यूज चैनल के माध्यम से इंटरब्यू दिलाकर जिस तरह उसे इनोसेंट दिखाकर उसे इस केस में सहानुभूति दिलाने की कोशिश की गई है, इससे यह प्रतीत होता है कि इस केस में बड़े बड़े लोग इन्वॉल्व हैं, जिनके बचाव में महाराष्ट्र सरकार ही नहीं कुछ कथित पत्रकार और न्यूज चैनल भी शामिल हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक ताजा खुलासा सामने आया है। समाचार चैनल टाइम्स नाउ ने दिवंगत अभिनेता की दो तस्वीरें हासिल की हैं जो कि सुशांत की बहन मीतू द्वारा उनके अपार्टमेंट पहुँचने पर ली गई थीं। इन चित्रों पर उनके गले में फाँसी के निशान उन तस्वीरों से अलग हैं जो इस मामले के शुरुआत में लीक होकर सामने आए थे।
वैसे दिलचस्प है कि राजदीप जिस इंडिया टुडे ग्रुप में काम करते हैं उसके हिंदी न्यूज चैनल आज तक ने इस मामले को खूब कवर किया है। शायद राजदीप का ध्यान इस ओर नहीं गया होगा। लेकिन, इस मामले में कई कवरेज को लेकर सोशल मीडिया में आजतक की काफी आलोचना भी हो चुकी है।
गले में मिले फाँसी के 2 अलग-अलग निशान: शुरूआती तस्वीरों से छेड़छाड़ कर ‘आत्महत्या थ्योरी’
दिवंगत अभिनेता की गर्दन पर 2 तरह के निशान दिखाने वाले ये फोटो सुशांत सिंह राजपूत की ‘आत्महत्या’ की बात को ख़ारिज करते नजर आते हैं। CBI की फॉरेंसिक टीम ने मुंबई पुलिस और कूपर अस्पताल की फ़ोरेंसिक टीम से और तस्वीरें माँगी हैं, जहाँ उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था।



सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने ‘टाइम्स नाउ‘ चैनल से इस बात की पुष्टि की कि जो तस्वीरें पहले लीक हुई थीं, संभव है कि उनसे छेड़छाड़ की गई हो।



इससे पहले, सुशांत सिंह की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, जिस पर सुशांत के परिवार द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है, ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह सुशांत के पैसों का इस्तेमाल नहीं कर रही थी।
रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों पर, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के परिवार द्वारा सुशांत की संपत्ति का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया गया है, हालाँकि, रिया एक टीवी साक्षात्कार में इन आरोपों से इनकार कर रही है।
मुंबई पुलिस के बाद, प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जाँच ब्यूरो अभिनेता सुशांत की मौत के विभिन्न नजरियों की जाँच कर रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत सिंह मामले की आरोपित रिया चक्रवर्ती के बारे में हाल ही में यह भी खुलासा हुआ कि वह सुशांत को ड्रग्स देती थी।
इस जानकारी के बाद सीबीआई के साथ अब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम भी एक्शन में आ चुकी है और NCB की एक टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।
वहीं, रिया चक्रवर्ती द्वारा एक समाचार चैनल में दिए गए विवादित इंटरव्यू के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है, “तुम में इतनी हिम्मत है कि मीडिया में आकर मेरे भाई की मौत के बाद उसकी पवित्र छवि को खराब करो। तुम्हें क्या लगता है, भगवान नहीं देख रहे जो तुमने किया है?”



सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने रिया की गिरफ्तारी की माँग करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “काश मेरा भाई उस लड़की से कभी नहीं मिलता। बिना उसकी मर्जी के ड्रग्स देना और फिर उसे यकीन दिलाना कि तुम बीमार हो और फिर उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाना। किस स्तर की हेराफेरी है?”
उन्होंने आगे लिखा, “रिया अगर ये सोच रही हैं कि 120 मिनट का इंटरव्यू देकर वो सारे सवालों के जवाबों से मुक्त हो गई हैं, तो वो पूरी तरह गलत हैं। जिस शख्स से आप प्यार करती थीं, उसके नहीं रहने के बाद, उसकी छवि को कोई कैसे ध्वस्थ कर सकता है, लेकिन रिया ने ऐसा किया। रिया ने कहा सुशांत को ऊँचाई से डर लगता था, लेकिन रिया का झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका। सुशांत तो जहाज उड़ाने और हवा में करतब करने को एन्जॉय करते थे।”
अंकिता ने किया रिया चक्रवर्ती के झूठ का पर्दाफाश
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। रिया ने न्यूज चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि यूरोप ट्रिप पर जाते वक्त सुशांत ने प्लेन में बैठते वक्त कहा था कि उन्हें क्लोस्ट्रोफोबिया है। रिया के इस दावे पर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए उसके झूठ का पर्दाफाश किया है। अंकिता के वीडियो में सुशांत प्लेन उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। अंकिता ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है क्या ये क्लोस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने ऐसा किया भी। हम सभी को तुम पर गर्व है।


देखिए वीडियो-
Video Player
00:00
01:56

रिया चक्रवर्ती ने आज तक से कहा कि यूरोप के ट्रिप जाने वाले दिन सुशांत ने मुझे और सबको बताया कि उसको फ्लाइट में बैठने से बहुत क्लोस्ट्रोफोबिया है। इसके लिए वो एक दवाई लेता है। जिसका नाम है मोडाफिनी और उसके पास वो दवाई हमेशा होती थी। उसने फ्लाइट में जाने से पहले वो दवाई खुद ही ले ली। उसे कोई प्रिस्क्रिप्शन वगैरह नहीं लेना पड़ा क्योंकि उसके पास पहले ही वो दवाई थी। संभवतः वो हर फ्लाइट से पहले लेते होंगे। वहां पहुंच कर पहले हम पैरिस लैंड हुए।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...