Skip to main content

क्या मनमोहन को पता था कि अलगाववादियों को पाक से मोटी रकम मिल रही है ?

NIA की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि 2005 से लेकर 2011 के बीच अलगाववादियों को ISI की ओर से लगातार मदद मिल रही थी, लेकिन UPA सरकार ने इस पर कोई कठोर निर्णय नहीं लिया था।
जम्मू कश्मीर में बिगड़ते माहौल के पीछे अलगाववादी नेताओं का हाथ होने की बात अब लगभग पूरी तरह साफ हो गई है। अलगाववादी नेताओं को लगातार उनके पाकिस्तानी आकाओं से मदद मिलती है और वह यहां कश्मीरी लड़कों को भड़काते हैं। अलगावादियों को पाकिस्तानी फंडिंग को लेकर NIA की ताज़ा रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
NIA की रिपोर्ट के अनुसार 2005-11 के बीच बॉर्डर पार से आ रही पैसों की मदद को लगातार पकड़ा गया था, लेकिन तत्कालीन सरकार ऐक्शन लेने में नाकाम रही। 2011 में NIA की ओर से दायर चार्जशीट के मुताबिक हिज्बुल के फंड मैनेजर इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद मकबूल पंडित लगातार अलगाववादियों को पैसा पहुंचा रहा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2011 में ही पाकिस्तान से हवाला के जरिए करोड़ों रुपयों के साथ 4 लड़कों को गिरफ्तार किया था। उन चार लड़कों में एक गुलाम मोहम्मद भट्ट भी था, जो गिलानी का करीबी और हुर्रियत कांफ्रेंस की लीगल टीम का सदस्य था।
भट्ट ने पूछताछ में खुलासा किया था की पाकिस्तान से हवाला के जरिए जो पैसे उसे भेजे गए थे, वो गिलानी और हिजबुल के आतंकियों को पहुंचाने थे और उसका मकसद कश्मीर समेत देश में आतंक फैलाना था। बाद में जांच NIA को सौंपी गई और NIA ने अपनी चार्जशीट में भी खुलासा किया कि हवाला के जरिए पाकिस्तान से अलगाव-वादी और हिजबुल के आतंकियों को पैसे भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं चार्जशीट में साफ-साफ गिलानी के नाम का जिक्र किया गया, लेकिन सरकार ने ना तो गिलानी को गिरफ्तार किया ना कोई ही एक्शन हुआ।
मोहम्मद मकबूल पंडित हुए द्वारा उसी समय हुए खुलासे के अनुसार सउदी अरब से भी कश्मीर के अलगाववादी नेताओं और हुर्रियत को आरिज नाम का शख्स फंडिंग करता था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सामने गिलानी ने पूछताछ में पाकिस्तान के मकबूल और सउदी के आरिज से अपने अपने रिश्तों की बात भी स्वीकारी थी।
यही कारण है, कि अपने वोट बैंक पर आज सरकारी प्रहार होने के कारण छद्दम धर्म-निरपेक्षों को सियापा करना पड़ रहा है। और जिस आवेश में आज सरकार सख्ती से अलगाववादियों से पेश आ रही है, लगता है, वह दिन भी अधिक दूर नहीं होगा जब अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेकर इन पर होने सरकारी व्यय को बचाया जा सके। इन अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा पर प्रति वर्ष काफी धन व्यय होता है। सुरक्षा भारत सरकार से लेते हैं और गुणगान पाकिस्तान का करते हैं। जब पिछली सरकार को ज्ञात था कि कश्मीरी उपद्रवियों को पाकिस्तान से सहायता मिलती है, फिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी, कि उस पर अंकुश नहीं लगाया गया? और अब जब सरकार  उस पर लगाम लगा रही है, क्यों विधवा विलाप कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं?  क्या पिछली सरकार चोर चोर मौसेरे भाई नीति अपनाये हुए थी और किसी आतंकवादी घटना पर  कार्यवाही नहीं की जा रही थी? 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...