Skip to main content

सही जाँच रयान स्कूल को ले आएगी धरातल पर

क्या इसलिए रायन स्कूल में मासूम को मारा था कातिल ने
रयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या की गुत्थी सुलझने की बजाए उलझती जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी बस के कंडक्टर अशोक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन, अब कई गवाह सामने आने से हत्या में किसी और के शामिल होने का भी शक हो रहा है। 
खास बात यह है कि जांच में स्कूल के ड्राइवर, माली, टीचर्स और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। सभी में कोई तालमेल नहीं दिख रहा है। ऐसे में शक की सूई आरोपी कंडक्टर के अलावा किसी और का हाथ होने का भी संकेत कर रही है। 
सही दिशा में नहीं जा रही जांच
प्रद्युम्न ठाकुर की मौत के बाद रयान स्कूल ने किसे किया था पहला फोनयही वजह है कि प्रद्युमन के पिता वरूण ठाकुर लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि पुलिस जांच सही दिशा में नहीं जा रही है। उसने सिर्फ कंडक्टर को निशाना बनाते हुए अपनी थ्योरी गड़नी शुरू कर दी है। इस गुत्थी को अब सीबीआई ही सुलझा सकती है।
पुलिस की मानें तो कंडक्टर ने चाकू से प्रद्युमन की हत्या की और यह हथियार बस की टूल किट का हिस्सा था। लेकिन, बस का ड्राइवर चाकू को टूल किट पार्ट नहीं मान रहा है। सवाल यह भी है कि अगर चाकू बस की टूल किट का हिस्सा था तो कंडक्टर स्कूल में इसे छिपाकर नहीं ले जाना था। 
साक्ष्यों को साथ छेड़छाड़ की गई
साथ ही पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में दुराचार नहीं होने की बात सामने आई है। जबकि कंडक्टर मान चुका है कि उसकी नीयत खराब हो गई थी। इस तरह कंडक्टर का बयान भी विरोधाभासी लग रहा है। 
इसके अलावा वारदात के समय घटनास्थल पर साक्ष्यों को साथ छेड़छाड़ की गई थी। सबूतों को मिटाने की कोशिश भी की गई। हैरानी की बात है कि प्रद्युमन की आवाज किसी ने क्यों नहीं सुनी। खास बात यह है कि ड्राइवर, माली, टीचर्स और गवाहों के बयानों में अंतर देखने को मिल रहे हैं।
कुछ छिपाने की हो रही है कोशिश
इससे साफ जाहिर है कि इस कांड में स्कूल के भीतर का कोई और शख्स भी शामिल हो सकता है। जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है और कंडक्टर को बली का बकरा बनाया जा रहा है। उधर, कंडक्टर को परिजन भी उसके निर्दोष होने की दलील दे रहे हैँ। उनका कहना है कि जिसके दो बच्चें हों, वो भला किसी के बच्चे की हत्या क्यों करेगा।
अवलोकन करें :--


गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है....
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM


प्रद्युम्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है जिसमें दो बातें तो साफ हो गयी हैं कि प्रद्युम्न की मौत किसी हादसे की वजह से नहीं हुई बल्कि चाकू...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
इस कांड से जुड़ी 10 बड़ी बातें :- 
1. इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें स्कूल में कई खामियों को उजागर किया गया है। इसी के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
2. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन के दो बड़े कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
3. प्रदर्शनकारी अभिभावकों पर लाठीचार्ज करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम होने पर सोहना थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है।
4.  खास बात यह है कि गुरुग्राम के रयान स्कूल कांड का असर अब दूसरे स्कूलों पर भी पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा में रयान इंटरनेशनल स्कूल में भी परिजनों ने में हंगामा किया है। गुरुग्राम की घटना से भी डरे हुए हैं। इस बीच रयान की फरीदाबाद शाखा में अभिभावकों ने शराब पीकर काम करने वाले सफाईकर्मी को पकड़ा है।5. महिला एंव बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी इस कांड से बेहद दुखी हैं। इसलिए उन्होंने स्कूलों में नॉन टीचिंग स्टाफ में महिलाओं की नियुक्ति का सुझाव दिया है। 
6. स्कूल में मारे गए प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। इसके लिए वो सुप्रीम कोर्ट का भी रुख कर रहे हैं। 
7. सुनने में यह भी आ रहा है कि गुरुग्राम के रयान स्कूल का मालिकाना हक भाजपा के एक नेता का है। यह भी कहा जा रहा है कि स्कूल में टीचरों और अभिभावकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
8. इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गांव वालों ने अशोक के परिजनों का बहिष्कार कर दिया है। अशोक सोहना के घमरोज गांव का रहने वाला है।9. रयान इंटरनेशनल स्कूल को एहतियातन दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। आने वाले दिनों में स्कूल के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें स्कूल की मान्यता रद्द करने का कदम उठाया जा सकता है।
10. छात्र प्रद्युम्न के मर्डर को लेकर अभी भी कई सवाल उठ रहे हैं। इनके जवाब न तो पुलिस के पास है और ना ही स्कूल प्रबंधक के पास। इस कांड में अनसुलझे सवालों की वजह से शक बढ़ना लाजिमी हो गया है।


पहले भी टंकी में मिली थी बच्चे की लाश, प्राइवेट पार्ट में लगी हुई थी रूई
गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र की हत्या के मामले से इस ब्रांड के दूसरे स्कूलों की खामियां अब सामने आने लगी हैं। 30 जनवरी 2016 को दिल्ली स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में भी बड़ा कांड हुआ था। उस समय छह साल दिव्यांश का शव वाटर टैंक में पाया गया था। 
खास बात यह है कि इस मामले में भी बहुत सी खामियां पाई गई थीं। काफी दबाव के बाद ही पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी। बावजूद इसके दिव्यांश के माता-पिता को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। 
दिव्यांश का वाटर टैंक में पौने एक बजे मिला था। जबकि उसे 1:50 पर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत सुबह 11:45 पर ही हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि इतनी देर तक गायब रहने के बाद भी पैरेंट को सूचित नहीं किया गया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...