Skip to main content

‘हीरो के साथ सोना होगा, तब मिलेगा काम’: किश्वर मर्चेंट का खुलासा

अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक फिल्म के दौरान उन्हें एक अभिनेता के साथ सोने को कहा गया था। एक बड़े फिल्म निर्माता और एक बड़े अभिनेता के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला था, लेकिन इन कारणों से उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी। ‘भेजा फ्राई 2’ और ‘हम तुम और शबाना’ फिल्म की अभिनेत्री फ़िलहाल अपनी प्रेगनेंसी के दौर से गुजर रही हैं।

40 वर्ष की उम्र में पहली बार माँ बनने जा रहीं किश्वर मर्चेंट ने कहा कि वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपनी माँ के साथ एक बैठक के लिए गई थीं। वहीं उन्हें बताया कि फिल्म में काम करने के लिए उन्हें इसके हीरो के साथ सोना पड़ेगा। बकौल किश्वर मर्चेंट, उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और चुपचाप वहाँ से लौट गईं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसा नहीं कहूँगी कि ये बहुत होता है या सामान्य है। इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में ये चीज होती है।”
                                                                                     
वीडियो साभार: TV Times
TOI के ‘TellyStarsTalk Exclusive‘ में किश्वर मर्चेंट ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री बनने के लिए कड़ी कोशिश नहीं की क्योंकि उन्हें पता था कि उनका चेहरा इसके लिए फिट नहीं है और साथ ही डांस के मामले में वो कमजोर थीं। साथ ही, वो बिकनी पहनने को लेकर सहज नहीं थीं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्हें थोड़ी स्वतंत्रता मिली तो उन्होंने इसका फायदा उठाया, लेकिन TV एक साफ़-सुथरा कार्य है।
किश्वर मर्चेंट ने TV के अभिनेता और गायब सुयश राय से शादी की है। उन्होंने बताया कि अपनी प्रेगनेंसी को लेकर वो न सिर्फ अच्छा महसूस कर रही हैं और खुश हैं, बल्कि थोड़ी नर्वस भी हैं। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल बच्चे की कोई योजना नहीं थी, इसीलिए ये खबर आई तो वो और उनके पति चकित हो गए थे। इसके बाद दोनों पेरेंट्स बनने की तैयारी में लग गए। इसी बीच उन्हें थाइराइड हो गया और उनके माता-पिता कोविड पॉजिटिव हो गए।
किश्वर मर्चेंट ने बताया कि अब सब ठीक है। पिछले 23 वर्षो से मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय किश्वर मर्चेंट ने उस जमाने के लोकप्रिय ‘शक्तिमान’ सीरियल में जूलिया का किरदार से अपनी पहचान बनाई थी। उसके बाद ‘बाबुल की दुआएँ लेती जा’, ‘देश में निकला होगा चाँद’, ‘कुटुंब’, ‘कसौटी ज़िंदगी की’, ‘काव्यांजलि’, ‘कसम से’, ‘एक हसीना थी’ और ‘मधुबाला’ में काम किया। वो सुयश राय के साथ ‘बिग बॉस 9 (2015)’ में भी दिखी थीं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

वरुण की वायरल होती आपत्तिजनक फोटुएं

सेक्स बहुत गन्दी चीज है, इसके बावजूद आज हम डेढ़ सौ करोड़ तक पहुँच गये है। बच्चों को सेक्स की शिक्षा देना चाहिए, तर्कपूर्ण सहमति है। लेकिन सेक्स की ताकत देखिये और उसका अंतर्विरोध, जब तक गोपनीय है, ग्राह्य है, परम आनंद की पराकाष्ठा है, उघर गया तो आपको समूल नष्ट कर देगा।  जो समाज इस अंतर्द्वंद पर खड़ा है, उसकी भ्रूण हत्या तय है। एक वाक्या सुनिये। बाबू जगजीवन राम बहुत बड़ी शख्सियत थे, उनके बेटे सुरेश राम किसी होटल में अपनी महिला मित्र के साथ नग्न अवस्था में देखे गए।  दुनिया में समय से बड़ा बलवान कोई नहीं। एक समय था जब मेनका ने अगस्त, 1978 में मेनका गांधी के संपादन में छपने वाली सूर्या मैगजीन में बाबू जगजीवन राम के बेटे सुरेश राम का कथित 'सैक्स स्कैंडल' छापा गया। मैगजीन के दो पन्नों में सुरेश राम और दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के अंतरंग पलों को बिना सेंसर किये हुए छापा गया था। खास बात यह है कि सुरेश राम अपने पिता की तरह राजनीति में नहीं थे। इस खबर का नकारात्मक असर तब के रक्षा मंत्री और दलित नेता बाबू जगजीवन राम पर पड़ना था और पड़ा भी। यह खबर सिर्फ तत्कालीन रक्षामंत्री और उस ...