Skip to main content

मुख्य सचिव पिटाईः 125 सवालों से भड़के मनीष सिसोदिया

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसुलूकी व मारपीट मामले में पुलिस पूछताछ के बाद  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान जारी कर इसे दबाव का पर्याय बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस की कोई गलती नहीं है। उस पर दबाव है कि किसी तरह हमें फंसाए। उन्होंने कहा कि वह आगे भी पुलिस को सहयोग करेंगे।
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी है, राशन माफिया, प्राइवेट स्कूल माफिया, बिजली माफिया और टैंकर माफिया के खिलाफ संघर्ष चल रहा है। इससे जिन बेईमानों के धंधे बंद हुए हैं, उनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही लोग शामिल हैं। ऐसे यह दोनों पार्टियां आप सरकार के खिलाफ समय-समय पर षड्यंत्र रचती रहती हैं।
केंद्र सरकार और उपराज्यपाल ने तमाम एजेंसियों को हमारे पीछे लगा रखा है। न जाने कितने फर्जी केस हमारे मंत्रियों और विधायकों पर किए हुए हैं, लेकिन एक-एक करके सभी केस कोर्ट में खारिज हो रहे हैं। यह फर्जी केस भी कोर्ट में खारिज हो जाएगा।
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ बदसलूकी व मारपीट मामले में उत्तरी जिला पुलिस ने शुक्रवार शाम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। छह पुलिस अधिकारियों की टीम ने मथुरा रोड स्थित उनके आवास पर जाकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार उनसे 125 सवाल पूछे गए। अधिकतर के जवाब उन्होंने दिए, जबकि कुछ सवालों के जवाब में कहा कि उन्हें याद नहीं है। पूछताछ की कार्यवाही की दिल्ली पुलिस की तरफ से वीडियो रिकार्डिग भी कराई गई। पूछताछ के दौरान सिसोदिया ने न तो चाय पी और न ही पानी पिया। उन्होंने पुलिस को भी इसके लिए नहीं पूछा।
उत्तरी जिले के एडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जवाब एक जैसे थे अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
घटना के बाद पुलिस ने जांच में पाया था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की टाइमिंग पीछे थी। जानबूझकर ऐसा किया गया था अथवा किसी की नजर उसपर नहीं गई, रिपोर्ट आने के बाद इस बारे में पता लग पाएगा।
उन्होंने बताया कि शाम 4.30 बजे छह अधिकारियों की टीम सिसोदिया के आवास पर पहुंच गई थी। वहां सिसोदिया के साथ दो अधिवक्ता भी थे। उन्होंने कहा कि सिसोदिया से इसलिए पूछताछ की गई क्योंकि बैठक में वह भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे और घटना वाले दिन मुख्य सचिव को फोन कर किसी योजना से संबंधित फाइल लेकर पहले अपने घर और बाद में केजरीवाल के आवास पर बुलाया था। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के सामने बैठक में मौजूद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ बदसुलूकी व मारपीट की थी।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री के आवास पर बुलाकर मुख्य सचिव से मारपीट की गई, उससे साफ है कि सुनियोजित साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।
19 फरवरी की आधी रात 12 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को बुलाया गया था। वहां पहले से एक कमरे में केजरीवाल, सिसोदिया आप के 11 विधायक व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे वीके जैन मौजूद थे। मुख्य सचिव का आरोप है कि बैठक में आप विधायकों ने उनके साथ बदसुलूकी व मारपीट की थी।
सिसोदिया से पूछे गए कुछ खास सवाल
19 फरवरी की देर रात मुख्यमंत्री केजरीवाल के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में क्या हुआ था?
क्या आपके सामने मारपीट हुई थी? बैठक के दौरान कौन कहां बैठा था?
मुख्य सचिव को सोफे पर बैठे विधायक प्रकाश जारवाल और अमानतुल्लाह खान के बीच में बैठने के लिए क्यों कहा गया?
केजरीवाल के आवास के सात सीसीटीवी कैमरे खराब क्यों पड़े थे? जो ठीक थे उनकी टाइमिंग पीछे क्यों थी?
घटना के दौरान केजरीवाल और आप कहां थे? देर रात बैठक बुलाने की क्या वजह थी? बैठक में कितने लोग शामिल थे?
बैठक में आने के लिए मुख्य सचिव को किन-किन लोगों ने फोन किया था? बैठक में अचानक क्या हुआ था? किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था?
क्या अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की थी? कौन-कौन लोग हंगामा कर रहे थे? आपने पुलिस को फोन क्यों नहीं किया?
मुख्य सचिव का आरोप है कि साजिश के तहत उन्हें वहां बुलाया गया था, आपका क्या कहना है?

आपने दिन में मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री आवास पर आने के लिए क्यों कहा था?

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...