आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की इनदिनों एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तेजस्वी यादव एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये लड़की तेजस्वी की गर्लफ्रेंड है तो कुछ लोगों का कहना है कि ये फर्जी फोटो है, इसे फोटोशॉप से बनाया गया है। संजीवनी टुडे इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन खंडन नहीं हुआ। शायद है कारण है कि आज(नवम्बर 3) को जदयू को इस चित्र को सार्वजानिक करना पड़ा।
तेजस्वी यादव लड़कियों में काफी फेमस हैं। कुछ लोग तो इन्हें देश के सबसे हॉट बैचलर लीडर मानते हैं।
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने एक लड़की के साथ तेजस्वी की फोटो दिखाते हुए कहा कि लालू यादव कहते हैं कि जदयू प्रवक्ताओं के यहां शराब की पार्टी होती है। वहां छापेमारी होनी चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं कि इस फोटो में तेजस्वी यादव एक लड़की के साथ हैं और पीछे शराब की बोतल है। इससे क्या साबित होता है। कौन शराब पीता है? उन्होंने कहा कि मैं लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि तेजस्वी का ये क्या रंग है। पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस के संजय सिंह ने ये बातें कही।
तेजस्वी यादव, लालू यादव और राबड़ी के छोटे बेटे हैं। 8 नवंबर 1989 को जन्मे तेजस्वी राघोपुर से विधायक हैं। उन्हें लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक उत्तराधिकारी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी इतनी कम उम्र में संपत्ति अर्जित कर ऐश मौज कर रहे हैं। रंग-रलिया मना रहे हैं और लालू यादव कहते हैं कि जदयू प्रवक्ताओं के यहां शराब की पार्टी चलती है। जब संजय सिंह से पूछा गया कि ये फोटो कब की है तो उन्होंने कहा कि वे ये नहीं बता सकते कि ये फोटो तेजस्वी के शपथ लेने के बाद की है या पहले की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी को बचाने का काम नहीं करते हैं। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष की फोटो नीतीश कुमार के साथ वायरल होने के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए जिला अध्यक्ष को हटा दिया गया।वहीं नीरज कुमार ने तेजस्वी के फोटो को लेकर कहा कि फोटो में शराब के बोतल के साथ तेजस्वी का क्या संबंध है। जहां धूंआ होता है, वहां आग लगी होती है। उन्होंने लालू यादव से सवाल करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता होने के बावजूद भी दिल्ली जाकर बिहार निवास में नहीं डहरते हैं। लालू यादव पूरा ब्योरा देना चाहिए कि तेजस्वी यादव दिल्ली में किसके घर पर रहते हैं? कहां जाते हैं। उन्हें अपने बेटे का पूरा लेखा-जोखा देना चाहिए।
विवादों में रही है ये फोटो
बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार आरजेडी चीफ लालू यादव के बेटे मैदान में उतरे हैं. डिग्री, उम्र और संपत्ति को लेकर उनके दोनों बेटे विवादों में हैं. वैसे, क्रिकेटर से नेता बने तेजस्वी पहले भी चर्चा में रह चुके हैं. कुछ माह पूर्व सोशल मीडिया में एक लड़की के साथ उनकी फोटो सामने आई थी. इस लड़की को लेकर कहा यह भी गया कि ये तेजस्वी की गर्लफ्रेंड है. डीपीएस के दिनों से इस लड़की के साथ तेजस्वी का रिश्ता है. जबकि, कुछ ने फोटो को फर्जी कहा. बिहार में आज पहले फेज का वोट डाला जा रहा है. इस मौके पर बिहार की राजनीति में मशहूर हो रहे लालू के बेटे के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
नौवीं पास लालू के तेजस्वी की संपत्ति करोड़ों में
तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को पटना में हुआ. तेजस्वी इस बार राघोपुर सीट से कैंडिडेट हैं. नॉमिनेशन के साथ जो अफिडेविट उन्होंने दिया गया, उसके अनुसार तेजस्वी ने खुद को नॉन मैट्रिक बताया है. इलेक्शन कमीशन के को दिए एफिडेविट में तेजस्वी ने दिल्ली के डीपीएस स्कूल से 9वीं तक की पढ़ाई पूरी करने का जिक्र किया है. उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब एक करोड़ चालीस लाख रुपए बताई है. हालांकि कुछ साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी इंटर की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं.
क्रिकेट में रहे अनसक्सेस - पॉलिटिक्स में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे और घरेलू क्रिकेट में झारखंड टीम में शामिल थे. इसके अलावा तेजस्वी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मेंबर रह चुके हैं. तेजस्वी 2008, 2009, 2011 और 2012 में आईपीएल के दिल्ली टीम के मेंबर थे, लेकिन उनको किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में तेजस्वी ने चुनाव नहीं लड़ा, पर पूरी तरह से पॉलिटिक्स में सक्रिय हो गए और क्रिकेट खेलना छोड़ दिया. तेजस्वी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
Comments