वसुंधरा सरकार की यह टीम दिल्ली भेजी गई है, जहां विचार विमर्श के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकती है. राज्य के कानून मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि अधिकारियों की टीम अध्ययन कर रही है, जिसके बाद चुनौती के विकल्पों पर विचार होगा.
वहीं अजमेर पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जब राजपूत समाज के लोगों ने पद्मावत फिल्म पर बैन लगाने की मांग की तो वसुंधरा राजे ने पहले से ही बैन लागू करने की दलील दी. सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद हम विचार कर रहे हैं कि किस तरह से फिल्म को रोका जा सकता है.
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 4 राज्यों में फिल्म पर लगाया गया बैन असंवैधानिक है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की बेंच ने कहा है कि राज्यों में कानून व्यवस्था बनाना राज्यों की जिम्मेदारी है. यह राज्यों का संवैधानिक दायित्व है. संविधान के आर्टिकल-21 के तहत लोगों को जीवन जीने और स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है. बेंच ने राज्यों के नोटिफिकेशन को गलत बताया.
रणवीर, दीपिका, शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म राजपूत समुदाय के विरोध के बाद से ही विवादों में है. हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की सरकारों ने फिल्म के प्रदर्शन पर बैन लगाया था.
फिल्म के कुछ डायलाग
फिल्म पद्मावत की रिलीज भले ही संकट में हो, लेकिन इसके डायलॉग आपको खुश कर सकते हैं. फिल्म के तमाम डायलॉग्स सामने आए हैं, जो राजपूतों की गौरवगाथा को बयां कर रहे हैं. जानते हैं फिल्म के दमदार डायलॉग:--
खिलजियों की तलवार से ज्यादा लोहा हम सूर्यवंशी मोवाडि़यों के सीने में है’.
राजपूतों से सबक
लें मुसलमान, बकवास है फिल्म, न देखने जाएं --
ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भंसाली की फिल्म को बकवास बताते हुए मुसलमानों को राजपूतों से सीख लेने की बात कही है.
वहीं ओवैसी ने अपने समर्थकों से फिल्म न देखने की बात कही है. अहमदाबाद में महाकाल सेना के अध्यक्ष संजय सिंह राठौर ने कहा, ‘डेढ़ साल से आंदोलन चल रहा है. किसी भी हालत पर ये फ़िल्म गुजरात में नहीं चलने देंगे.
सरकार, फ़िल्म प्रोड्यूसर के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा है’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर संजय सिंह ने सवाल उठाया, ‘ख़िलजी को चित्तौड़ जीतने में 6 महीने लगे थे.
6 दिन में सुप्रीम कोर्ट कैसे अपना फैसला सुना सकता है.’ कहा, मैं गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री से विनती करता हूं लुका-छिपी के खेल से हमें हथियार पकड़ने कि लिए मजबूर न करें.
शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा वो पद्मावत बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मशविरा कर रहे हैं. शिवराज ने कहा, ‘हमने अपने एडवोकेट जनरल को सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की स्टडी करने को कहा है. मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है. हमारी अपनी चिंताएं हैं. अध्ययन के बाद हम सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी चिंताएं रखेंगे.’
Comments