Skip to main content

केजरीवाल के साथ चपरासी जैसा होता है सलूक: नरेश अग्रवाल

Image result for केजरीवाल
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दिसम्बर 28 को राज्यसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल का मुद्दा उठा. सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने सदन में कहा कि दिल्ली सरकार के पास कोई शक्ति नहीं है और मुख्यमंत्री के साथ उपराज्यपाल चपरासी की तरह व्यवहार करते हैं. किसी मुख्यमंत्री के लिए यह अपमानजनक है। 
माना दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ करोड़ों मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कालिंदी कुंज जो दिल्ली की सीमा में आता है, मेजेंटा लाइन के उद्घाटन के अवसर पर दिल्ली के ही मुख्यमंत्री को आमन्त्रित न करना आयोजकों ने बहुत ही निंदनीय काम किया है। दुःख इस बात का है कि अभी तक किसी ने एक मुख्यमंत्री का इस तरह अनादर किए जाने पर किसी भी तरफ से क्षमा याचना नहीं हुई। कुछ भी है केजरीवाल केन्द्र शासित राज्य का मुख्यमंत्री है। जिस ओर से यह निंदनीय कार्य हुआ है, उसे जवाबदेही बनाना होगा। दूसरे अर्थों में यह दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का अपमान नहीं, समस्त दिल्ली का अपमान है। 
खबरों के अनुसार सदन में यह मामला उठने के बाद केजरीवाल को कई दलों का समर्थन प्राप्त हुआ है। राज्य सभा में बृहस्पतिवार को चार पार्टियों ने दिल्ली में इन दोनों के बीच चल रही खींचतान को खत्म करने की मांग की। वहीं इसी कड़ी मेंसमाजवादी पार्टी ने कहा कि कि केंद्र सरकार के एलजी चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल के साथ चपरासी की तरह व्यवहार करते है। 
इसके बाद राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन पीजे कुरियन ने हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी से कहा कि वो केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल के बीच टकराव दूर करने की कोशिश करें। बता दें कि पिछले दिनों केजरीवाल को मेट्रो की मेजेंटा लाइन के इनॉगरेशन में नहीं बुलाया गया। सपा, टीएमसी समेत कई पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया। दूसरी ओर, एलजी ने दिल्ली सरकार के होम डिलिवरी सर्विस के फैसले पर भी रोक लगाई है।

राज्यसभा में यूं शुरू हुआ मामला

केजरीवालनोएडा से कालिंदी कुंज मार्ग पर दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं करने और दिल्ली सरकार को अधिकार देने का मुद्दा राज्यसभा में बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों ने उठाया। 
राज्यसभा में दिल्ली विशेष उपबंध संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा के नेता रामगोपाल यादव ने दिल्ली मेट्रो की एक महत्वपूर्ण सेवा के उद्घाटन में दिल्ली के मुख्यमंत्री को नही बुलाने को गलत परंपरा की शुरुआत कहा. उनका कहना था कि हर व्यक्ति कह रहा है कि यह गलत था। 
राज्यसभा में दिल्ली विशेष उपबंध संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा के नेता रामगोपाल यादव ने दिल्ली मेट्रो की एक महत्वपूर्ण सेवा के उद्घाटन में दिल्ली के मुख्यमंत्री को नही बुलाने को गलत परंपरा की शुरुआत कहा. उनका कहना था कि हर व्यक्ति कह रहा है कि यह गलत था।

केंद्रीय मंत्री को सौंपा टकराव दूर करने का जिम्मा

- दरअसल, राज्यसभा में गुरुवार को दिल्ली में अवैध कॉलोनियों से जुड़े बिल पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान कई सांसदों ने केजरीवाल को मेट्रो की मेजेंटा लाइन के इनॉगरेशन प्रोग्राम में नहीं बुलाने का मुद्दा उठाया। कुछ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच अधिकारों की लड़ाई का भी जिक्र किया।
- इस पर डिप्टी चेयरमैन कुरियन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से कहा कि कृपया आप दोनों के बीच टकराव का हल निकालने की कोशिश करें। पुरी ने कहा कि 40 साल की पब्लिक सेक्टर लाइफ में मैंने आतंकवादियों तक से समझौते के लिए बातचीत की कोशिश की। लेकिन मेरे लिए यह बड़ा चैलेंज होगा, दोनों को लंच पर बुलाकर कोई हल निकालूंगा।

प्रोग्राम में सीएम को नहीं बुलाना गलत परंपरा: सांसद

- सांसद राज गोपाल वर्मा ने कहा कि मुझे बताया गया कि मेट्रो के यूपी में पड़ने वाले सेक्शन का इनॉगरेशन हुआ है तो मैं चुप रहा। लेकिन सभी लोग इस बात के विरोध में हैं कि जब दिल्ली मेट्रो ने इसे बनाया है तो वहां के सीएम को क्यों नहीं बुलाया। यह गलत परंपरा है।
- उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार प्रोग्राम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, क्योंकि इसमें राज्य के सीएम को नहीं बुलाया गया था। आज भी इसी परंपरा को फॉलो किया जाना चाहिए।
- इसी दौरान टीएमसी, सीपीएम, सीपीआईएम सांसद भी इनविटेशन नहीं देने के मुद्दे पर केजरीवाल के सपोर्ट में आ गए। सीपीएम के टीके रंगराजन ने कहा कि दिल्ली की तरह पुड्डुचेरी में भी उपराज्यपाल का राज चल रहा है।

केजरी के साथ चपरासी की तरह बर्ताब करते हैं LG: अग्रवाल

- केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद विजय गोयल ने आप सरकार के द्वारा अवैध कॉलोनियों को रेग्यूलर नहीं करने का मुद्दा उठाया। इससे जुड़े बिल पर चर्चा में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल भी शामिल हुए।
- अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार को काम करने और फैसले लेने की आजादी नहीं है। उपराज्यपाल दिल्ली के सीएम के साथ एक चपरासी की तरह बर्ताव करते हैं। दिल्ली में एक चुनी हुई सरकार है, उसे काम करने का अधिकार मिले। क्यों बीजेपी नहीं चाहती है कि दिल्ली भी बनारस की तरह मॉडल सिटी बने।

कब हुआ था मेट्रो की मेजेंटा लाइन का इनॉगरेशन?

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को दिल्ली की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरुआत की थी। मेजेंटा लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डन को साउथ दिल्ली के कालकाजी से जोड़ती है। इस प्रोग्राम को यूपी सरकार ने आयोजित किया था। इसमें केजरीवाल को नहीं बुलाने पर आप सरकार ने इसे दिल्ली की जनता का अपमान बताया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...